झारखंड में 10वीं क्लास में पढ़ने वाले एक छात्र-छात्रा को एक-दूसरे से प्यार हो गया। लड़का जब लड़की से मिलने उसके घर गया तो गांववालों ने दोनों की जबरन शादी करा दी।

गिरिडीह. झारखंड में एक प्यार के मामले में अनोखी लव स्टोरी सामने आई है। जहां 10वीं में पढ़ने एक छात्र-छात्रा को एक-दूसरे से प्यार हो गया। लेकिन दोनों को यह नहीं पता था कि उनका लड़कपन का प्यार का आगे क्या अंजाम हो सकता है। दोंनों में स्कूल और कोचिंग में साथ पड़ने के दौरान प्रेम हुआ था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

लड़का रात में लड़की से मिलने गया तो करा दी शादी
दरअसल, यह अनोखा मामला नवडीहा ओपी क्षेत्र के शहरपुरा में मंगलवार रात सामने आया। जब छात्रा घर में अकेली थी। बच्ची की मां और बहन किसी रिश्तेदार की शादी में गए थे। बस इसी बात का फायदा उठाकर लड़का उससे मिलने के लिए लड़की के घर जा पहुंचा। लेकिन दोनों की मिलने की भनक गांववालों को लग गई। फिर क्या था ग्रामीण कमरे का दरवाजा तोड़ते हुए अंदर जा घुसे और उनको पकड़ लिया और उनकी जबरन शादी करा दी।

दोंनों में स्कूल और कोचिंग में हुआ था प्यार
रात दो बजे के करीब जब छात्रा की मां घर पहंची तो उनकी बेटी की शादी हो चुकी थी। सुबह गांववालों ने मिलकर पंचायत की और लड़की को लड़के के घर भेजने को कहा। लेकिन छात्र के घरवाले इस शादी को मानने और लड़की को अपनी बहू बनाने के लिए तैयार नहीं हैं। इसके बाद से ग्रामीणों ने लड़के को लड़की के घर में कैद कर दिया है। जानकारी के मुताबिक. दोंनों में स्कूल और कोचिंग में साथ पड़ने के दौरान प्रेम हुआ था।