झारखंड के बोकारो में एक क्लर्क की हत्या का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। क्लर्क का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था। दोनों अलग-अलग रहते थे।

बोकारो, झारखंड. सेक्टर-3 स्थित मकान नंबर-123 के गैराज में सनसनीखेज हत्याकांड का मामला सामने आया है। मंगलवार को यहां एक क्लर्क की लाश पड़ी मिली। क्लर्क यहां अकेले रहता था। उसकी पत्नी पिछले 25 साल से अपने मायके में थी। दोनों के बीच विवाद चल रहा था। हालांकि हत्या किसने और क्यों की..अभी इसका खुलासा नहीं हो सका है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जगह-जगह मिले गुटके और खून के छींटे...
मृतक देवनंदन महतो रामरूद्र प्लस टू हाईस्कूल चास में क्लर्क था। मंगलवार सुबह घर के गैराज में उसकी लाश पड़ी मिली। आसपास गुटके और खून के छींटे मिले। मृतक की पत्नी टूपकाडीह में अपने मायके में रहती है। पति-पत्नी के बीच किस बात को लेकर विवाद था..इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महतो की हत्या सिर पर किसी भारी वस्तु मारकर की गई। कपल के एक बेटा है, जो अपनी मां के साथ रहता है।

(खबर को प्रभावी दिखाने पहला फोटो काल्पनिक इस्तेमाल किया गया है)