झारखंड के हजारीबाग में हुई एक शॉकिंग घटना में एक युवक की मौत हो गई। वो यहां BSF की भर्ती परीक्षा के तहत दौड़ में शामिल हुआ था। दौड़ते-दौड़ते अचानक वो गिर पड़ा था।

हजारीबाग. हादसे कभी कहकर नहीं आते। मौत कब-कहां से आ जाए, यह कोई नहीं बता सकता। झारखंड के हजारीबाग जिले के दारू में एक ऐसी ही घटना हुई, जिसने सबको चौंका दिया। यहां BSF की भर्ती के दौरान 5 किमी की दौड़ में शामिल हुए एक युवक की मौत हो गई। दौड़ BSF मेरू कैंप में शुक्रवार सुबह 8 बजे रखी गई थी। इसमें दौड़ रहा अनुराग यादव दूरी पूरी करने से महज 300 गज पहले गिर पड़ा। बेहोश अनुराग को BSF के जवान फौरन एम्बुलेंस से BSF हॉस्पिटल ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर हॉस्पिटल रेफर किया गया। लेकिन बीच रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। अनुराग पिपचो गांव का रहने वाला था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बताते हैं कि उम्मीदवारों को 5 किमी की दूरी 24 मिनट में पूरी करनी थी। अनुराग 76 नंबर की जर्सी पहनकर दौड़ रहा था। पिता की मौत के बाद परिवार की जिम्मेदारी अनुराग के ऊपर ही थी।