झामुमो महागठबंधन और भाजपा, दोनों से समान दूरी बनाए रखेगी और सभी 81 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। पांच चरण में होने वाले विधानसभा चुनाव के तहत 30 नवंबर को प्रथम चरण में 13 सीटों में से नौ सीटों के लिए भी अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी।

रांची: झारखंड विकास मोर्चा ने महागठबंधन से बाहर रहने का फैसला करने के बाद राज्य की सभी 81 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की शुक्रवार को घोषणा की। पार्टी अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि उनकी पार्टी महागठबंधन और भाजपा, दोनों से समान दूरी बनाए रखेगी और सभी 81 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। मरांडी ने पांच चरण में होने वाले विधानसभा चुनाव के तहत 30 नवंबर को प्रथम चरण में 13 सीटों में से नौ सीटों के लिए भी अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा जल्द 

मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले दो दिनों में प्रथम चरण की शेष चार सीटों के लिए भी उम्मीदवारों की घोषणा कर दी जाएगी। इससे पूर्व झामुमो, कांग्रेस और राजद ने राज्य में झाविमो एवं वाम दलों के बिना ही महागठबंधन बनाने की घोषणा कर दी। महागठबंधन के तहत झामुमो 43 सीटों, कांग्रेस 31 सीटों, और राजद सात सीटों पर चुनाव लड़ेगा।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)