संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के समर्थन में आयोजित भाजपा की रैली पर कथित पथराव करने के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है 

गिरीडीह (झारखंड): संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के समर्थन में आयोजित भाजपा की रैली पर कथित पथराव करने के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार को बताया कि जिले के छह विधानसभा क्षेत्रों के भाजपा कार्यकर्ताओं ने गिरीडीह में पदम चौक पर रविवार को रैली का आयोजन किया था जिस पर पथराव किया गया था। इसके बाद पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े थे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

गिरिडीह नगर पुलिस थाने के प्रभारी आदिकांत महतो ने कहा, ''वीडियो फुटेज में पहचान होने के बाद दो लोगों को रविवार रात गिरफ्तार किया गया, वे रैली पर पथराव कर रहे थे।'' उन्होंने बताया कि घटना में चार पुलिसकर्मी घायल हुए थे।

Scroll to load tweet…

जिला पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र झा ने बताया कि स्थिति अब नियंत्रण में है और गिरिडीह में सीआरपीसी की धारा 144 लागू कर दी गई है।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

(फाइल फोटो)