झारखंड के सिमडेगा में एक महिला को डायन बताकर भरी पंचायत में प्रताड़ित करने और फिर उसे अर्धनग्न हालत में घुमाने का शर्मनाक मामला सामने आया है। घटना 19 सितंबर की है, लेकिन मामला अब जाकर सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें महिलाएं भी शामिल हैं। पंचायत ने महिला पर 500 रुपए का जुर्माना भी लगाया था।

सिमडेगा, झारखंड. अपने ही गांव की एक महिला को डायन (tantric woman) घोषित करके उसे सार्वजनिकतौर पर प्रताड़ित करने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। महिलाओं की पंचायत में पीड़िता को अपमानित (Insult) करते हुए अर्धनग्न हालत में गांव में घुमाया गया। घटना 19 सितंबर की है, लेकिन मामला अब जाकर सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें महिलाएं भी शामिल हैं। महिला पंचायत ने महिला पर 500 रुपए का जुर्माना भी लगाया था। महिला के बाल काटे गए और पीटा भी गया। मामला कोलेबिरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले लचरागढ़ पंचायत के कोम्बोकेरा गांव का है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

एक व्यक्ति की मौत से डरे हुए थे गांववाले

बतातो हैं कि पीड़िता पर जादू-टोना करने का आरोप है। गांव के किसी व्यक्ति की मौत हो गई थी। इसके लिए पीड़िता को दोषी माना जा रहा था। इसी को लेकर गांव की महिलाओं ने पंचायत बुलाई थी। इसमें पीड़िता को सरेआम दंडित किया गया।

पीड़िता गिड़गिड़ाती रही, लेकिन किसी ने उसकी एक बात नहीं सुनी। सबने उसे पीटा और बाल काटकर गांव में अर्धनग्न हालत में घुमाया। घटना से डरी पीड़िता पुलिस तक नहीं पहुंची।

हालांकि मामला सामने आने के बाद पुलिस गांव पहुंची और पड़ताल के बाद 9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। हालांकि लोगों की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस को विरोध का सामना करना पड़ा।