झारखंड में 30 नवंबर से 20 दिसंबर तक पांच चरणों में चुनाव होंगे। नतीजों की घोषणा 23 दिसंबर को होगी।

झारखंड: कांग्रेस ने झारखंड में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए तीन उम्मीदवारों की अपनी पांचवीं सूची रविवार को जारी कर दी। इसके साथ ही अभी तक पार्टी ने 29 उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने जगन्नाथपुर (एसटी) से सोना राम सिंकू, कांके (एससी) से राजीव कुमार के स्थान पर सुरेश बैथा और मंदार से सन्नी टोप्पो की उम्मीदवारी को मंजूरी दी।

झारखंड में 30 नवंबर से 20 दिसंबर तक पांच चरणों में चुनाव होंगे। नतीजों की घोषणा 23 दिसंबर को होगी।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)