यह घटना पूर्वी सिंहभूम जिले के बागबेड़ा क्षेत्र के रेड जोन इलाके में हुई। जहां नाई होम क्वारंटाइन युवक की सेविंग बनाकर सरकार के नियमों का नियमों का उल्लंघन करते हुए कई लोगों की जिंदगी के साथ खिलबाड़ किया। नाई ने इसके बाद करीब 70 लोगों की दाढ़ी बनाई। 

जमशेदपुर. कोरोना के कहर में जरा सी लापरवाही आपकी जान खतरे में डाल सकती है। ऐसा ही एक हैरान कर देने वाला मामला झारखंड में सामने आया है। जहां नाई को होम क्वारंटाइन हुए एक व्यक्ति की घर जाकर दाढ़ी बनाना महंगा पड़ गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

नाई ने 70 लोगों की जिंदगी के साथ किया खिलबाड़
दरअसल, यह घटना पूर्वी सिंहभूम जिले के बागबेड़ा क्षेत्र के रेड जोन इलाके में हुई। जहां नाई होम क्वारंटाइन युवक की सेविंग बनाकर सरकार के नियमों का नियमों का उल्लंघन करते हुए कई लोगों की जिंदगी के साथ खिलबाड़ किया। नाई ने इसके बाद करीब 70 लोगों की दाढ़ी बनाई। स्थानीय प्रशासन ने नाई के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

नाई निकला कोरोना पॉजिटिव
जानकारी के मुताबिक, नाई ने जिस युवक की सेविंग बनाई थी, वह अपना हार्ट का इलाज कराकर दिल्ली से लौटा था। जब प्रशासन ने नाई का सैंपल लेकर जांच करवाई तो उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई।

दाढ़ी बनवाने लोगों की तलाश कर रही पुलिस
नाई ने जिन लोगों की सेविंग बनाई थी, जिला प्रशासन ने इनमें से 14 लोगों की पहचान कर उनके सैंपल लेकर क्वारंटाइन सेंटर भेज दिया है। बाकी की तलाश जारी है। वहीं जिले के उपायुक्त रविशंकर शुक्ला ने लोगों से अपील की है कि वे नियमों का सख्ती से पालन करें। नहीं तो जरा-सी लापरवाही महंगी पड़ सकती है।