पूरा देश इस समय कोरोना वायरस के संटक से जूझ रहा है। वहीं इसी बीच झारखंड से एक दिल दहला देने वाली और मानवता को शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है। जहां भीड़ ने एक युवक को पीट-पीटकर मार डाला। 

रांची. पूरा देश इस समय कोरोना वायरस के संटक से जूझ रहा है। वहीं इसी बीच झारखंड से एक दिल दहला देने वाली और मानवता को शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है। जहां भीड़ ने एक युवक को पीट-पीटकर मार डाला।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जनवरों की तरह पीट-पीटकर मार डाला
दरअसल, यह खौफनाक घटना दुमका जिले के सरैयाहाट थाना क्षेत्र गुरुवार रात हुई। जहां भीड़ ने एक 40 वर्षीय प्रमोद हाजरा नाम के शख्स की चोरी के आरोपी में इस तरह लाठी-डंडे से पीटा की उसकी मौत हो गई। 

मृतक बिहार-झारखंड का नामी बदमाश था
पुलिस के मुताबिक, अधीक्षक वाई. एस. रमेश ने बताया-मृतक प्रमोद पर चोरी के कई मामले दर्ज हैं। वह गुरुवार रात को गांव के एक घर में चोरी की नीयत से घुसा था। जहां गांववालों ने उसको मौके पर पकड़ लिया और उसे पीटना शुरू कर दिया। अधिकारी ने कहा- प्रमोद बिहार और झारखंड का नामी बदमाश था। पुलिस उसकी कई दिनों से उसकी तलाश कर रही थी। हालांकि भीड़ ने जो किया वह अपराध है। अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।