पूरा देश आने वाले 21 दिनों के लिए लॉकडाउन हो गया है। लोग घरों से बाहर ना निकले इसलिए पुलिस सड़कों पर पहरा दे रही हैं। इसी बीच झारखंड में शर्मनाक मामला सामने आया है। 


पलामू (झारखंड). पूरी दुनिया खतरनाक कोरोनावायरस से जूझ रही है। पूरा देश आने वाले 21 दिनों के लिए लॉकडाउन हो गया है। लोग घरों से बाहर ना निकले इसलिए पुलिस सड़कों पर पहरा दे रही हैं। इसी बीच झारखंड में शर्मनाक मामला सामने आया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

युवक की बेरही से कर दी हत्या
दरअसल, पलामू के जिले में चार युवक लॉकडाउन होने के बाद भी घर से बाहर टहल रहे थे। ऐसे में एक 45 साल के युवक ने चारों सदस्यों ने घर से बाहर नहीं निकलने की विनती की। लेकिन वह नहीं माने और उससे विवाद करने लगे। फिर चारों मिलकर बेरहमी से डंडे से उसको पीटने लगे। जहां बुधवार को अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

लॉकडाउन में निकलने से मना किया तो कर दी हत्या
बता दें कि यह चारों युवक पिछले कुछ दिन पहले ही कोरोना के चलते दूसरे राज्य से वापस आए थे। लॉकडाउन होने के बाद भी यह लोग कॉलोनी में बिना किसी काम के घूम रहे थे। बस इसी लिए मृतक ने उनको समझाया था। लेकिन बातों-बातों में यह विवाद मारपीट तक पहंच गई।

झारखंड नहीं आया कोरोना का एक भी मामला
 पलामू एसडीओ संदीप कुमार गुप्ता ने कहा कि चार युवकों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि उनकी गिरफ्तारी अभी तक नहीं हुई है। वहीं मृतक की पहचान 45 साल के काशी शॉ नाम के रुप में हुई है। बता दें कि झारखंड ऐसा राज्य है जहां अब तक कोरोना वायरस का एक भी पॉजिटिव केस सामने नहीं आया है।