लूट की कोशिश कर रहे दो बाइक सवार लुटेरों पर दो लड़कियां भारी पड़ गईं। लड़कियों ने बहादुरी से दोनों को धरदबोचा। पब्लिक की मदद से दोनों लुटेरों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। लेकिन पुलिस की लापरवाही से एक लुटेरा थाने से भाग निकला। 

जमशेदपुर। यह दो लड़कियों की बहादुरी और पुलिस की लापरवाही से जुड़ी घटना है। लूट की कोशिश कर रहे दो बाइक सवार लुटेरों पर दो लड़कियां भारी पड़ गईं। लड़कियों ने बहादुरी से दोनों को धरदबोचा। पब्लिक की मदद से दोनों लुटेरों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। लेकिन पुलिस की लापरवाही से एक लुटेरा थाने से भाग निकला।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बताया जाता है कि लुटेरों ने जुबिली पार्क गेट के पास चाकू की नोंक पर लड़कियों को लूटने का प्रयास किया था। हालांकि दोनों लड़कियां लुटेरों पर भारी पड़ गईं। उन्होंने लोगों की मदद से लुटेरों को पकड़ लिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। गोलमुरी के रामदेव बागान निवासी मनप्रीत और करण को थाना पकड़कर ले जाया गया। हालांकि करण थाने से फरार हो गया। करण पर पहले से ही लूटपाट के मामले दर्ज हैं।