झारखंड के देवघर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां समुदाय विशेष के युवक ने अपना नाम बदल पीड़िता के साथ संबंध बनाया। सच्चाई पता चलने के बाद आरोपी ने पीड़िता का धर्म बदलने का दबाव बनाया। न्याय के लिए विधायक के पास गई।

देवघर (झारखंड): झारखंड में लव जिहाद का एक मामला सामने आया है। बाबा की नगरी देवघर की एक युवती से मुसलिम युवक ने राजा बन दोस्ती की और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। युवती को जब इस बात का पता लगा कि राजा दूसरे धर्म का है तो युवती ने थाना में केस दर्ज करवाया। युवती का कहना है कि करीब तीन माह पहले उसने पालाजोरी थाना में मामले में लेकर केस दर्ज करवाया था। लेकिन पुलिस ने अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। न्याय के लिए पीड़िता गुरुवार को स्थानीय विधायक रणधीर सिंह के पास न्याय की गुहार लगाने पहुंची। मामले देवघर जिले के पालाजोरी थाना क्षेत्र का है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

धर्म बदलने का डाला था दवाब
पीड़िता के अनुसार जब उसे पता चला कि राजा दूसरे धर्म का है तो राजा ने उसपर धर्म बदलने का दवाब डाला। जिसके बाद उसने केस करवाया था। पीड़िता का कहना है कि इक्लास अंसारी ने राजा बन उससे प्यार का नाटक किया और उसके साथ यौन शोषण किया। केस दर्ज कराने के बाद भी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की है। न्याय के लिए वह दर-दर की ठोकरें खा रही है। इस, मामले की जानकारी मिलने के बाद विधायक रणधीर सिंह ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की।

ब्यूटी पार्लर में काम करती है पीड़िता
पीड़िता सरैयाहाट की रहने वाली है। पालाजोरी इलाके में वह अपने मामा के घर रह कर एक ब्यूटी पार्लर में काम करती है। पीड़िता का कहना है कि मामा घर से अपने घर आने-जाने के दौरान उसकी दोस्ती राजा से हुई थी। वह चालक था। उसी के गाड़ी में वह आना-जाना करती थी। इस दौरान आरोपी ने अपना नाम राजा बताया और उससे दोस्ती कर ली। कई बार उसके साथ यौन शोषण किया। जब उसे पता चला कि राजा का असली नाम इक्लास अंसारी है तो उसने इसका विरोध किया। तो आरोपी ने उसपर धर्म बदलकर शादी करने का दबाव डाला।

यह भी पढ़े- झारखंड में नक्सलियों की गोली से घायल सीआरपीएफ जवान की मौत, अंतिम सलामी के बाद पैतृक गांव पहुंचेगा शव