झारखंड के चतरा में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पेट दर्द की शिकायत लेकर हॉस्पिटल पहुंचे दो युवकों को एक डॉक्टर ने प्रेग्नेंसी टेस्ट की सलाह दे डाली। हालांकि इसके पीछे कुछ और वजह सामने आई है।

चतरा. यहां दो लड़कों के प्रेग्नेंट होने की खबर ने सनसनी फैला दी। हालांकि मामला हड़बड़ी का निकला। हुआ यूं कि सिमरिया ब्लॉक के चोरबारा गांव के रहने वाले दो दोस्त कामेश्वर गंझू और गोपाल को पेट दर्द उठा। वे अपनी-अपनी पत्नी को लेकर सिमरिया हॉस्पिटल पहुंचे। कहा जा रहा है कि वहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर मुकेश ने उन्हें प्रेग्नेंसी टेस्ट कराने की सलाह दे डाली। वे दोनों एक प्राइवेट पैथोलॉजी पहुंचे। वहां मामले का खुलासा हुआ। दोनों युवकों को डॉक्टर ने जो पर्ची दी, उस पर एचआईवी और हीमोग्लोबिन आदि कुछ टेस्ट कराने की बात लिखी थी। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred