बेमेल शादी ने इस कपल की जिंदगी में भूचाल ला दिया। पत्नी इस शादी से इतनी नाखुश थी कि पति को आए-दिन पीटने लगी थी। अब तो उसने हद कर दी। पति ने जब उसे हाथ लगाया..तो पत्नी ने उसका प्राइवेट पार्ट ही काट दिया। ऐसा पति का आरोप है।

गिरीडीहद, झारखंड. अपने जीवनसाथी से नाखुश एक पत्नी ने दिल दहलाने वाला क्राइम कर डाला। पति ने जब उसे हाथ लगाया..तो पत्नी ने गुस्से में आकर उसका प्राइवेट पार्ट ही काट डाला। लहूलुहान पति को बगोदर स्थित एक निजी हास्पिटल में भर्ती कराया गया। वहां से उसे रिम्स रेफर किया गया है। सुहारागत पर ही पति का चेहरा देखकर पत्नी का बुरा मुंह बन गया था। हैरानी की बात है यह शादी 30 जनवरी को हुई थी। पति का प्राइवेट पार्ट 60 प्रतिशत तक कट गया है। आरोप है कि इस घटना से पहले भी पत्नी ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर पीटा था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


पत्नी मायके जाने की जिद पर अड़ी थी...
दिल दहलाने वाला यह मामला जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र का है। घायल पति ने बताया कि पत्नी उसके साथ नहीं रहना चाहती थी। वो मायके जाने की जिद पर अड़ी हुई थी। जब उसने समझाने की कोशिश की, तो झगड़ा हो गया। इसके बाद गुस्से में आकर पत्नी ने उसके प्राइवेट पार्ट पर ब्लेड चला दिया। वहीं, पत्नी का तर्क है कि वो अपना एग्जाम देने मायके जाना चाहती थी, लेकिन पति उसे जाने नहीं दे रहा था। घटना की जानकारी लगते ही बगोदर हॉस्पिटल में भर्ती पति के बयान लेने पुलिस पहुंची। इस मामले में दोनों के परिजन कुछ नहीं बोल रहे।


सारे सपने चूर-चूर हुए...
22 वर्षीय मुकेश मंडल ने बताया कि वो बगोदर के नउवाडीह का रहने वाला है। उसकी शादी 30 जनवरी को विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के भुताही मूरगांवों गांव की रहने वाली गुड़िया देवी से हुई थी। इस शादी से वो बहुत खुश था, लेकिन गुड़िया नाखुश थी। शादी के बाद से ही वो झगड़ा करने लगी थी। कुछ दिनों पहले पंचायत भी बुलाई गई थी। मुकेश का इलाज करने वाले पाटलावती नर्सिंग होम के डॉ. बीएम मिश्रा ने बताया कि प्राइवेट पार्ट पर बुरी तरह ब्लेड मारा गया। वहीं, मुकेश की पत्नी ने इस आरोप को नकारा है। मुकेश ने कहा कि उसकी पत्नी साथ नहीं रहना चाहती।