झारखंड के दुमका में 12वीं पढ़ने वाली अंकिता सिंह की दर्दनाक मौत से पूरा प्रदेश भावुक है। लोगों में आरोपी और प्रशासन के खिलाफ गुस्सा है। लेकिन वहीं लड़की को जिंदा जलाने वाले आरोपी किसी तरह का अफसोस नहीं है। वो पुलिस कस्टडी में भी हंसता रहा।

रांची. झारखंड के दुमका जिले की अंकिता सिंह पांच दिन तड़पने के बाद शनिवार देर रात जिंदगी की जंग हार गई। सोमवार सुबह उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। दादा ने बिलखते हुए अपनी पोती को मुखाग्नि दी। लेकिन इस मामले को लेकर पूरे प्रदेश में जगह-जगह हंगामा और विरोध हो रहा है। मामले को लेकर बढ़ते विरोध के बाद प्रशासन ने आसपास के इलाके में धारा 144 लागू कर दी है। इसी बीच युवती को जिंदा जलाने वाले आरोपी शाहरुख का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें इस दरिंदे की बेशर्म हंसी देखी जा रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पूरा झारखंड दुखी...लेकिन हत्या करने वाला मुस्कुराता रहा
दरअसल, अंकिता की मौत का आरोपी शाहरुख इस वीडियो में पुलिस कस्टडी में नजर आ रहा है। पुलिस इस दौरान उसे गिरफ्तार कर ले जा रही थी। लेकिन उसे अंकिता की हत्या करने का कोई पछतावा नहीं है। तभी तो वह पुलिस कस्टडी में भी मीडिया के कैमरे के सामने मुस्कुराता दिखा। एक तरफ पूरा झारखंड इस बेटी की हुई दर्दनाक मौत से दुखी है। पर इस हैवान को कोई मलाल नहीं है। उसकी बॉडी लैंग्वेज से भी ऐसा नहीं लग रहा था कि उसे किसी तरह का अफसोस है।

आरोपी शाहरुख को फांसी देने की मांग 
बता दें कि जैसे ही लोगों को इस बात की जानकारी लगी की अंकिता की मौत हो गई। तो दुमका में तनाव की स्थिति बन गई। यह खबर पूरे राज्य में आग की तरह फैल गई । दुकान से लेकर बाजार तक बंद हो गए। गुस्साए लोग विरोध करने के लिए सड़क पर उतर गए हैं। सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की जा रही है। साथ ही हत्या करने वाले आरोपी शाहरुख को फांसी देने की मांग की गई। जिले के डिप्टी डेवलपमेंट कमिश्नर कर्ण सत्यार्थी, एसडीएम महेश्वर महतो पूरे समय नजर बनाए रखे। कोई अप्रिय घटना न हो, इसके लिए सैकड़ों की संख्या में महिला और पुलिस बल तैनात किए गए हैं।

एकतरफा प्यार में सिरफिरा आशिक बना हैवान
23 अगस्त को अंकिता दुमका के जरुवाडीह मोहल्ले में अपने घर में सोई हुई थी। तभी लगभग 5 बजे पड़ोस के शाहरुख हुसैन ने खिड़की से पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी। परिजन उसे दुमका के फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए। प्राथमिक इलाज के बाद रिम्स रेफर कर दिया था। लेकिन शनिवार देर रात पांच दिन तड़पने के बाद उसकी मौत हो गई। आरोपी युवती से एकतरफा प्यार करता था, आए दिन उसे बीच रास्ते में छेड़ता था। जबकि अंकिता उससे बात करना नहीं चाहती थी। जिस पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी। जिसके बाद उसने इस घटना को अंजाम दिया। 

यह भी पढ़ें-कड़ी सुरक्षा में निकली गई दुमका की बेटी अंकिता की अंतिम यात्रा, दादा ने दी मुखाग्नि...शमशान में तैनात थी पुलिस

Scroll to load tweet…