झारखंड में कई नक्सली वारदात को अंजाम देने वाली वांडेट महिला नक्सली को अरेस्ट करने में पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने मंगलवार के दिन आरोपी को उसके ससुराल से गिरफ्तार किया। वह कई आपराधिक मामलों में फरार चल रही थी।

दुमका (dumka). झारखंड में नक्सलवाद की समस्या बहुत समय से चली आ रही है। पुलिस इसके खात्मे के लिए लगातार प्रयासरत है। जिसके चलते सभी एक्टिव नक्सली को किसी भी तरह से अरेस्ट करने की कोशिश करती है। ताजा मामले में पुलिस को एक वांडेट नक्सली महिला को अरेस्ट करने में सफलता मिली है। नक्सली महिला रामगढ़ थाना क्षेत्र के सिलठा बी पंचायत के बलियाखोड़ा निवासी मोनिका उर्फ जीना कुमारी उर्फ टेढ़ी है। उसके ऊपर कई मामले दर्ज है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ससुराल आने की मिली जानकारी, वहीं धर दबोचा
आरोपी को पकड़ने के मिशन में शामिल पुलिस अधीक्षक अंबर लाकड़ा ने बताया कि नक्सली महिला मोनिका के बारे में इंफॉर्मर से जानकारी मिली की वह आज के दिन अपने ससुराल आ रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए एक टीम का गठन किया जिसमें सशस्त्र पुलिस व महिला कांस्टेबल कर्मचारी शामिल थे। उन्होंने आरोपी के ससुराल पर छापा मारा और जैसे ही वह वहां पहुंची उसे अरेस्ट कर लिया। नक्सली महिला का ससुराल बलियाकोडा गांव में है और वह गोड्डा जिले के सुंदरपहाड़ी इलाके की रहने वाली है।

दर्ज है कई केस
पुलिस ने जानकारी दी कि नक्सली महिला पर सुंदर पहाड़ी पुलिस थाने व गोपीकांदर पुलिस थाने में कई केस दर्ज है। जिसमें सरकार के खिलाफ नारेबाजी करना, पोस्टर चिपकाना तथा एक्सप्लोजिव एक्टिविटी को अंजाम देने के शक के तहत गोपीकांदर थाने के ASI ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपी मोनिका के गैंग के कुछ साथी पुलिस मुठभेड़ में मारे गए थे। बचे हुए नक्सली जेल में बंद है। वहीं घटना की आरोपी महिला फरार चल रही थी। जिसे आज के दिन अरेस्ट कर जेल भेज दिया गया है।

जानकारी हो कि इसके अलावा सोमवार के दिन पुलिस और JJMP नक्सलवादियों के बीच मुठभेड़ हो गई जिसमें 3 उग्रवादी मारे गए। पुलिस को शवों के पास से एक इंसास और 2 एसएलआर हथियार मिले है। एनकाउंटर की जानकारी मिलने के बाद DIG राजकुमार लकड़ा और एसपी अंजनी अंजन घटनास्थल पर पहुंचे और मौके का मुआयना करने के साथ जवानों की हौसलाअफजाई की। 

यह भी पढ़े- चाईबासा में नक्सलियों की नापाक कोशिश हुई नाकाम, सुरक्षा बलों ने जब्त किए खतरनाक 8 आईईडी एक्सप्लोजिव