झारखंड के दुमका जिले में बकरी चोरी करके उसे काटकर मांस ले जाने की कोशिश कर रहे दो युवकों की गांववालों ने बेरहमी से पिटाई कर दी। इसमें 26 साल के एक युवक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौक पर पहुंची और दूसरे युवक को भीड़ से छुड़ाया। घायल युवक की हालत भी गंभीर बताई जाती है। पुलिस ने इस मामले में 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं, पीड़ित पक्ष पर भी बकरी चोरी का केस दर्ज किया है।

दुमका, झारखंड. लॉकडाउन के बीच दुमका जिले के काठीकुंड प्रखंड के झिलमिली गांव में दो युवकों की पिटाई का दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि ये युवक गांव से बकरी चोरी करके ले गए थे। इन्होंने बकरी को काटा और फिर छुपाकर मांस ले जाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन किसी ने उन्हें देख लिया। इसके बाद गांववाले उन्हें पकड़कर ले गए और हाथ-पैर बांधकर बेरहमी से पीटा। इसमें 26 साल के एक युवक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौक पर पहुंची और दूसरे युवक को भीड़ से छुड़ाया। घायल युवक की हालत भी गंभीर बताई जाती है। पुलिस ने इस मामले में 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं, पीड़ित पक्ष पर भी बकरी चोरी का केस दर्ज किया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

नदी किनारे काटकर मांस ले जा रहे थे...
युवकों की पहचान 26 साल के सुमन अंसारी और 22 साल के दुलाल मिर्धा के रूप में हुई है। दुलाल की हालत गंभीर है। उसे सदर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। गांववालों से बचने युवक भाग रहे थे, लेकिन उन्हें पकड़ लिया गया। पुलिस के अनुसार दुलाल मिर्धा शिकारीपाड़ा प्रखंड के ढाका गांव का रहने वाला है। वहीं, मृतक सुमन अंसारी इसी प्रखंड के द्वारपहाड़ी गांव में रहता था। ये दोनों सोमवार शाम करीब एक किमी पैदल चलकर काठीकुंड के झिलमिली गांव आए थे। यहां से उन्होंने मौका पाकर अर्जुन रजवार नामक शख्स की बकरी चोरी कर ली। यहां से वे बकरी को गांव के बाहर ब्राह्मणी नदी के पास ले गए। नदी पार करने के बाद दोनों ने बकरी को काट दिया। फिर मांस भरकर ले जा रहे थे। इसी दौरान गांव के कुछ युवकों ने उन्हें देख लिया। यह देखकर दोनों युवक भागने लगे। इस पर बकरी चोर-बकरी चोर कहकर दूसरे पक्ष ने शोर मचा दिया। इसके बाद भीड़ वहां जुट गई।


इतना पीटा कि एक युवक मौके पर ही मर गया
गांववाले दोनों युवकों पकड़कर पीटते हुए गांव लाए। यहां पेड़ से बांधकर दोनों को बेरहमी से मारा-पीटा गया। इससे सुमन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही थानेदार सकीब तनबीर मौके पर पहुंचे और दूसरे युवक का छुड़ाया। दुमका एसपी अंबर लकड़ा ने बताया कि इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, युवकों पर बकरी चोरी करने का मामला भी दर्ज किया गया है।