चतरा जिले की आम्रपाली एवं मगध कोयला खनन परियोजनाओं से नक्सली संगठन ने व्यापारियों एवं ठेकेदारों से वसूली की थी और  इससे ही अपनी संपत्ति बनाई थी

रांची (Ranchi). प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धनशोधन रोकथाम कानून के तहत कोयला खदानों के व्यापारियों और ठेकेदारों से वसूली करने वाले नक्सली संगठन, तृतीय प्रस्तुति कमिटी के स्वयंभू कमांडरों की 2 करोड़ 89 लाख रुपये की चल और अचल संपत्ति जब्त की है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सूत्रों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि निदेशालय के अधिकारियों ने इस मामले की जांच के दौरान मिले सबूतों के आधार पर यह कार्रवाई की है। उन्होंने बताया कि चतरा जिले की आम्रपाली एवं मगध कोयला खनन परियोजनाओं से इन नक्सली संगठन ने व्यापारियों एवं कोयले के ठेकेदारों से यह वसूली की थी और नकदी और संपत्ति बनाई थी।

किसकी संपत्ति हुई जब्त
निदेशालय ने नक्सली कमांडर विनोद कुमार गंझू, प्रदीप राम और उनके परिजनों की संपत्ति जब्त की हैं। निदेशालय ने इन नक्सलियों एवं अन्य के खिलाफ झारखंड पुलिस द्वारा दर्ज प्राथमिकी को आधार बनाकर अपनी जांच शुरू की थी।

[यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है]