आरोपी के दो बेटे और हैं, उन्होंने पुलिस को बताया पिता ने भैया क्यों  मारा डाला, हम यह नहीं समझ पा रहे हैं। अभी-अभी तो वह मां की हत्या में 13 साल की जेल में सजा पूरी करके वापस आए थे। परिवार में किसी बात को लेकर कोई विवाद नहीं था, फिर उन्होंने इतना खतरनाक कदम क्यों उठाया। 

पाकुड़ (झारखंड). एक सनकी पिता ने दिल दहला देने वाली घटना को अंजाम देकर पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। आरोपी ने अपने ही जवान 25 साल के बेटे को बिना किसी वजह से उसको दर्दनाक तरीके से मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद उसने थाने पहुंचकर अपना गुनाह कबूल कर लिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बेटे को इतने बेरहमी से मारा कि मौके पर हो गई उसकी मौत
दरअसल, यह खौफनाक वारदात झारखंड के लिट्टीपाड़ा थानाक्षेत्र में सामने आई है। जहां एक पिता ने शराब पीने के बाद बेटे को इतनी कुल्हाड़ी मारी की उसकी मौके पर मौत हो गई। हालांकि पुलिस ने आरोपी सुफल हेंब्रम को गिरफ्तार कर लिया है।

 14 साल पहले पत्नी को उतारा था मौत के घाट
बता दें कि आरोपी हेंब्रम ने 14 साल पहले अपनी पत्नी को भी बिना किस वजह से मौत के घाट उतार दिया था। जिसमें वह 13 साल की जेल में सजा काट कर लौटा था। लेकिन सोमवार की रात उसने फिर एक खौफनाक घटना को अंजाम दे दिया।

परिवाले नहीं समझ पा रहे हैं, पिता ने ऐसा क्यों किया...
आरोपी के दो बेटों और हैं, दोनों ने पुलिस को बताया कि भैया का या परिवार में किसी बात को लेकर कोई विवाद नहीं था। फिर भी पिता ने यह उनको क्यों मारा डाला। हम यह नहीं समझ पा रहे हैं कि उन्होंने आखिर ऐसा क्यों उठाया, अभी-अभी तो वह जेल से छूटकर वापस आए थे।