झारखंड के  गड़वा जिले से एक पुलिसवाले की ऐसी करतूत सामने आई है, जो हर किसी के लिए हैरान करने वाली है। वो इतना बड़ा दरिंदा निकला की शराब के नशे में  मवेशी के साथ दुष्कर्म करता पकड़ा गया। अफसरों ने तत्काल उसे नौकरी से निलंबित कर दिया है।

गड़वा. झारखंड से एक शर्मशार करने वाली घटना सामने आई है। घटना ऐसी है की आपको इसपर विश्वास नहीं होगा। दरअसल पुलिस का एक जवान को ग्रामीणों ने एक मवेशी के साथ दुष्कर्म करते हुए पकड़ लिया। जवान नशे की हालत में था। अक्रोशित ग्रामीणों ने जवान को बांधकर पीटा। देर रात ग्रामीणों ने जवान को मवेशी के साथ दुष्कर्म करते पकड़ लिया। मामला झारखंड के गड़वा जिले के रामकंडा थाना क्षेत्र के उदयपुर गांव का है। घटना के बाद आरोपी जवान को अधिकारियों ने निलंबित कर दिया गया। उसे देवघर हेडक्वाटर भेज दिया गया। घटना के कारण गांव के लोगों में भारी आक्रोश है। हालांकि इस मामले में किसी प्रकार की शिकायत थाना में नहीं को गई है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

शराब के नशे में भूल गया इंसानियत...
उदयपुर गांव में एक पुलिस पिकेट बनाया गया है। आरोपी जवान जगदीश कुमार वहीं पदस्थापित था। देर रात करीब 10 बजे जवान हरवाही टोला में एक मवेशी के साथ गलत कर रहा था। इसी दौरान ग्रामीणों की नजर जवान पर पड़ गई। जिसके बाद अक्रोशित ग्रामीणों ने जवान को बांधकर उसकी जमकर पिटाई की। ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। उसे जमकर पीटा। पिकेट के अन्य जवानों ने आरोपी जवान को किसी तरह ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाया। ग्रामीणों का कहना था की नशे की हालत में जवान ने ऐसी ओछी हरकत की। जवान पर कारवाई करने की मांग ग्रामीणों ने पुलिस अधिकारियों से की। 

दरिंदगी के बाद हाथ जोड़ माफी मांगता रहा...
घटना के बाद ग्रामीणों की आक्रोश को देखते हुए थानेदार मंटू कुमार शर्मा ने ग्रामीणों के साथ बैठक की। बैठक में ग्रामीणों ने पिकेट की पूरी टीम को बदलने की मांग की। आरोपी जवान पर कड़ी करवाई की मांग की। कहा कि पिकेट के जवान गांव में बेवजह घूमते रहते हैं। थानेदार ने जवान को निलंबित कर दिया। इसके साथ ही पिकेट का जल्द ही स्थानन्तरण करने का आश्वाशन दिया। थानेदार के आश्वाशन के बाद ग्रामीण शांत हुए। इधर, पिटाई के दौरान आरोपी जवान ग्रामीणों से माफी मांग रहा था।

यह भी पढ़ें-10 साल की बेटी के सामने मां से हैवानियत, मासूम चीखी तो मुंह दबा दिया, आरोपी बोला-मुंह खोला तो अगला नंबर तेरा