राजस्थान की राजधानी जयपुर से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जहां दरिंदे ने एक 10 साल की बेटी के सामने उसकी मां से रेप किया। मासूम गिड़गिड़ाती रहीं लेकिन नशे में धुत आरोपी ने एक न सुनी। कहने लगा तूने मुंह खोला तो अगला नंबर तेरा होगा।

जयपुर. दस साल की बेटी अपनी मां के साथ बिस्तर पर सो रही थी। पिता किसी काम से बाहर गए थे और घर पर सिर्फ मां ही थी। अचानक पास में रहने वाला एक बदमाश जबरन घर में घुस आया, उसने महिला का मुंह दबाकर उसके साथ रेप किया। महिला ने खुद को छुड़ाने की कोशिश की तो बेटी जाग गई। बेटी को पीटा और उसके साथ भी जरबदस्ती करने की कोशिश की। मामला बेहद गंभीर है और इसे करधनी थाने में दर्ज कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरु कर दी है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आरोपी,आते जाते छेड़ता था...रेप किया और अपने रिश्तेदार के हवाले कर दिया 
पुलिस ने बताया कि सोहन और महेन्द्र उसके घर के नजदीक ही रहते हैं । दोनो की काफी समय से पीडिता पर नीयत खराब थी। पति के काम पर जाने के बाद अक्सर दोनो में से कोई न कोई किसी न किसी बहाने से घर में घुसने की कोशिश करते। पीडिता ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले शराब के नशे में सोहन रात के समय घर आ गया। उस समय पति नहीं थे। पास ही दस साल की बच्ची सो रही थी। आरोपी ने पीडिता का मुंह दबा लिया और रेप किया। बच्ची जागी तो उसे भी पीटा। उसके बाद उसके साथी महेन्द ने भी रेप किया। 

मां-बेटी कई दिन तक डरे के चलते घर से बाहर नहीं निकलीं
दोनो धमकाते रहे कि अगर पुलिस के पास गई तो बेटी का अपहरण कर लेंगे। पीडिता ने पुलिस को बताया कि वह कुछ दिन तो डर के मारे घर से ही बाहर नहीं निकली। लेकिन जब परिवार के लोगों को इसकी जानकारी दी तो उनकी मदद से थाने तक पहुंची। अब आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपी फिलहाल फरार चल रहे हैं।


यह भी पढ़ें-जयपुर के सरकारी गर्ल्स स्कूल में 7 वर्षीय बालिका से हुई छेड़छाड़, बाहर से घुसे अंजान शख्स ने की हरकत