पार्टी की ओर से शनिवार रात दो उम्मीदवारों की सूची जारी की गई जिसमें वल्लभ का नाम प्रमुख है उनको जमशेदपुर-पूर्व से उम्मीदवार बनाया गया है। इस विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री रघुबर दास वर्तमान में विधायक हैं।

नई दिल्ली: कांग्रेस ने अपने राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव वल्लभ को झारखंड विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री रघुबर दास के खिलाफ उम्मीदवार बनाया है। पार्टी की ओर से शनिवार रात दो उम्मीदवारों की सूची जारी की गई जिसमें वल्लभ का नाम प्रमुख है उनको जमशेदपुर-पूर्व से उम्मीदवार बनाया गया है। इस विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री रघुबर दास वर्तमान में विधायक हैं। रामगढ़ से ममता देवी को टिकट दिया गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

 31 सीटों पर चुनाव लड़ रही है कांग्रेस 

मुख्यमंत्री के खिलाफ उम्मीदवार बनाए जाने के बारे में पूछे जाने पर वल्लभ ने कहा, 'मैं इस चुनौती को स्वीकार करता हूं। इस क्षेत्र और झारखंड के लोगों के साथ पिछले पांच वर्षों में सिर्फ धोखा हुआ है। जनता रघुबर दास और भाजपा को सबक सिखाने के लिए तैयार है।" झारखंड में कांग्रेस 81 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव में झामुमो और राजद के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। वह 31 सीटों पर लड़ रही है।

उधर, कांग्रेस ने कर्नाटक में होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए शनिवार को छह उम्मीदवारों की भी घोषणा की।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)