झारखंड के गिरिडीह जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां एक ससुर अपनी सगी बहू से शारीरिक संबंध बनाता था। एक दिन जब महिला के पति ने दोनों को रंगे हाथ पकड़ा तो बेटे ने पिता की हत्या कर दी।

रांची. झारखंड के गिरिडीह में मानवता और रिश्ते को शर्मशार करने वाली घटना सामने आई है। गिरिडीह जिले के गांवा थाना क्षेत्र अन्तर्गत बलवागाढ़ो गांव में एक बेटे ने अपने पिता को मौत के घाट उतार दिया। पिता की हत्या करने की वजह ऐसी है जिसे जानकार सभी हैरान है। पिता का अपने सगे बेटे की पत्नी यानि अपनी बहु के साथ नाजायज संबंध थे। इस बात की जानकार जब बेटे को हुई तो उसने अपने पिता को खौफनाक सजा दी। पिता को मौत के घाट उतार दिया। हालांकि पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। 19 सितंबर को जंगल में पुलिस को मिली थी लाश

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ससुर-बहू की कहानी सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई
जानकारी के अनुसार, गिरिडीह जिला के गांवा के जंगल में 19 सितंबर को पुलिस ने एक अधेड़ का शव बरामद किया था। लाश की पहचान बाशो महतो के रूप में की गई। इसके बाद पुलिस जांच में जुट गई। जांच के क्रम में पुलिस ने शक में मृतक के बेटे से पूछताछ की। शुरूआत में बेटे ने कुछ भी जानकारी होने से साफ इंकार कर दिया। इसके बाद जब पुलिस ने सख्ती बढ़ाई तो बेटे ने पुलिस के सामने सारा राज खोल दिया। बेटे की बात सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई। आरोपी बेटे ने बताया कि उसकी पत्नी और पिता के बीच अवैध संबंध थे। 

कई सालों से चल रहा था ससुर और बहू का चक्कर
हिरासत में लिए जाने के बाद जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो आरोपी बेटे ने पुलिस को बताया कि उसके पिता बाशो महतो और उसकी पत्नी के बीच अनैतिक संबंध बन गए थे। बीते कुछ सालों से ससुर और बहू के बीच अवैध संबंध जारी था। बताया जा रहा है कि पति के बाहर जाते या फिर उसकी नींद लगने के बाद ससुर-बहू के अवैध संबंध बनते थे। हाल ही में इसकी भनक भवानी को लग गई। पिता और पत्नी के बीच अवैध संबंध की बात जानकर भवानी काफी नाराज था। इसी नाराजगी की वजह से ही उसने पिता की हत्या का प्लान बनाया। घटना वाले दिन जब बाशो महतो मवेशी चराकर जंगल से लौट रहा था, भवानी ने मौका देखकर उसकी हत्या कर दी।

यह भी पढ़ें-शादी के बाद पति गया परदेस तो ससुर ने बहू के साथ बनाए संबंध, बाहर पहरा देती जेठानी...शर्मनाक है पूरी कहानी