कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। पूरे देश में अब तक 1 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं झारखंड से भी एक दुखद खबर सामने आई है, जहां हेमंत सोरेन सरकार के मंत्री हाजी हुसैन अंसारी का निधन हो गया। 

रांची, कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। पूरे देश में अब तक 1 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं झारखंड से भी एक दुखद खबर सामने आई है, जहां हेमंत सोरेन सरकार के मंत्री हाजी हुसैन अंसारी का निधन हो गया। 73 वर्षीय मंत्री ने रांची के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

एक दिन पहले कोरोना निगेटिव आई थी रिपोर्ट
दरअसल, कुछ दिन पहले हाजी हुसैन कोरोना से संक्रमित हो गए थे। जिनका मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा था, हालांकि एक दिन पहले उनकी रिपोर्ट कोरोना निगेटिव आई थी। घरवालों और राज्य सरकार में खुशी की लहर दौड़ गई थी कि अब वह जल्दी ही ठीक हो जाएंगे। लेकिन एक दिन बाद ही शनिवार दोपहर वह अपनी जिंदगी की जंग हार गए।

4 बार झारखंड सरकार में रह चुके हैं मंत्री
बता दें कि हाजी हुसैन अंसारी हेमंत सोरेन सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री थे। इसके अलावा वो झारखंड के हज कमेटी के चेयरमैन भी थे। वह राज्य में चार बार मंत्री पद की जिम्मेदारी संभाल चुके थे। पिछले साल 2019 के विधानसभा चुनाव में वह झारखंड मुक्ति मोर्चा के टिकट पर चुनाव लड़कर विधायक बने थे।

कांग्रेस पार्टी से की थी राजनीतिक सफर की शुरूआत
वैसे तो हाजी हुसैन अंसारी ने अपने राजनीतिक सफर की शुरूआत कांग्रेस पार्टी से की थी। हालांकि साल 1990 में वह झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल हो गए। इसके बाद 1995, 2000 और 2010 और 2019 में मधुपुर विधानसभा क्षेत्र से वो चार वार विधायक बने। वहीं 2004 में वो विपक्ष के नेता थे।

ऐसा था उनका 5 बार मंत्री बनने का सफर
हाजी हुसैन पहली बार शिबू सोरेन की मौजूदगी में 2009 में छह महीने के लिए ग्रामीण विकास मंत्री बनाए गए थे। इसके बाद अर्जुन मुंडा की सरकार में दूसरी बार अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री बने। फिर अगस्त 2013 में कांग्रेस के समर्थन से हेमंत सोरेन की अगुवाई में 13 महीनों वाली सरकार में मंत्री बने। वहीं इसी साल 2020 में एक बार फिर उन्होंने मंत्री बने थे।