झारखंड में झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन आज राज्य में 11वें मुख्यमंत्री के रुप मे शपथ लेने जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, उनके मंत्रिमंडल में 11 विधायक भी मंत्रीपद की सपथ ले सकते हैं।

रांची. झारखंड में झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन आज राज्य में 11वें मुख्यमंत्री के रुप मे शपथ लेने जा रहे हैं। यह सपथ समारोह रांची के मोरहाबादी मैदान में दोपहर 2 बजे होगा। जहां राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू हेमंत को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मंत्री बनने की दौड में इन नामों की हो रही चर्चा
जानकारी के मुताबिक, सोरेन सरकार के मंत्रिमंडल में जेएमएम के 6 मंत्री, कांग्रेस के 4 और आरजेडी से एक विधायक को भी मंत्री पद की सपथ ले सकते हैं। मंत्री पद के लिए उम्मीदवारों की बात करें तो झामुमो की तरफ से स्टीफन मरांडी, चंपई सोरेन, जोबा मांझी, मिथिलेश ठाकुर और जगन्नाथ महतो के नाम पर चर्चा हो रही है। हालांकि, पार्टी की ओर से इसकी पुष्टि नहीं की गई है। वहीं कांग्रेस से विधायक आलमगीर आलम, रामेश्वर उरांव, और राजेंद्र प्रसाद सिंह को मंत्री पद की शपथ दिलाई जा सकती है। जबकि राजद से सिर्फ सत्यानंद भोक्ता के नाम पर चर्चा हो रही है। जानकारी के मुताबिक, 15 जनवरी के बाद बाकी का मंत्रीमंडल का विस्तार होगा।

डिप्टी सीएम और स्पीकर नाम अभी तय नहीं
जानकारी के मुताबिक, सोरेन सरकार के कौन-कौन मंत्री बनेगा यह तो तय हो गया है। लेकिन अभी डिप्टी सीएम और स्पीकर नाम के बीच झामुमो और कांग्रेस के बीच पेंच फंसा हुआ है। सूत्रों की मानें तो शनिवार देर रात तक दोनों पार्टियां अभी अपने फैसले पर नहीं पहुंची है। जहां कांग्रेस स्पीकर के साथ-साथ उप मुख्यमंत्री का पद भी चाह रही है। लेकिन झामुमो इस पर तैयार नहीं है।

समारोह में शामिल होंगे कई बड़े दिग्गज
रांची के मोरहाबादी मैदान में आज देश के कई राज्यों के मुख्यमत्रियों के अलावा कई पार्टियों के कद्दावर नेता और बिजनेसमैन के शामिल होने की संभवना जाताई जा रही है। जिन हस्तियों को इस समारोह में बुलया गया है। उनमें देश के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रमुख शरद पवार, समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव, बसपा सुप्रीमों मयावती, राजद नेता तेजस्वी यादव, एचडी कुमारस्वामी जैसे कई दिग्गज समारोह में शामिल हो सकते हैं। 

कई राज्यों के सीएम भी होंगे शामिल
हेमंत सोरेन के मुख्यमंत्री की सपथ समारोह में जहां शनिवार रात को बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पहुंच चुकी हैं। वहीं महारष्ट के मुख्यमंत्री उद्वव ठाकरे, मध्यप्रदेश के सीएम कमलनाथ, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश वघेल और अरविंद केजरीवाल भी आ सकते हैं। वहीं हेमंत सोरेन ने खुद कार्यवाहक मुख्यमंत्री रघुवर दास को फोन करके अपने शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। 

झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन को मिला पूर्ण बहूमत
झारखंड विधानसभा चुनावों में झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व वाले विपक्षी झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन ने 81 सदस्यीय विधानसभा में 47 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल किया है। जेएमएम को 30, कांग्रेस को 16 और आरजेडी को 1 सीट मिली है।