झारखंड में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने अपनी पत्नी से फोन पर बात करते-करते अपनी कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

कोडरमा. झारखंड में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने अपनी पत्नी से फोन पर बात करते-करते अपनी कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के मुताबिक, युवक की पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आधी रात को गन से उड़ा ली अपनी खोपड़ी
दरअसल, यह दर्दनाक घटना कोडरमा में मंगलवार रात को सामने आई है। लेकिन युवक के घरवालों की इसकी जानकारी बुधवार सुबह मिली। पुलिस ने सूचना मिलने पर मौके पर पहुंच कर शव को बरामद कर लिया है। जहां मृतक की पहचान उदय शंकर गुप्ता के रूप में हुई है। वहीं परिजनों का कहना है कि रात में गोली चलने की आवाज तो आई थी। लेकिन हमने सोचा कहीं पटाखा चल रहा होगा।

पति-पत्नी दोनों रहते थे अलग-अलग
मृतक की बहन मधु गुप्ता ने पुलिस को बताया की उसके भाई उदय और भाभी का विवाद चल रहा था। वह दोनों अलग-अलग रहते थे। उनकी दो बेटियां हैं, जिसमें से एक बेटी अपनी मां के साथ कोलकाता में और दूसरी बेटी पिता के साथ रह रही है। जानकारी के मुताबिक उदय कांट्रेक्टर का काम करता था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।