झारखंड में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक सिरफिरे शख्स ने अपनी ही चचेरे भाई और भाभी की दर्दनाक तरीके से मौत के घाट उतार दिया। 


चाईबासा. झारखंड में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक सिरफिरे शख्स ने अपनी ही चचेरे भाई और भाभी की दर्दनाक तरीके से मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद युवक ने भतीजों को पर भी जानलेवा हमला कर दिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इस वजह से आरोपी ने घटना को दिया अंजाम
दरअसल, यह खौफनाक घटना पश्चिम सिंहभूम जिले के टोंटो थाना इलाके में शुक्रवार तड़के हुई। जहां एक युवक ने अवैध संबंध के चलते घटना को अंजाम दिया है। आरोपी का मृतक की बहन के साथ शारीरिक संबंध थे। जिसका मृतक परिवार विरोध करते थे। इस वजह से आरोपी ने पति-पत्नी की चाकू घोंपकर हत्या कर दी।

माता-पिता की मौत के बाद चीख रहे थे मासूम
घटना में मृतक के चार बच्चे भी गंभीर रुप से घायल हए हैं। वह बुरी तरह से चीख रहे थे। बच्चों की रोने की आवाज सुनकर मौके पर पड़ोसी पहुंचे तो आरोपी वहां से भाग निकला। फिर किसी तरह लोगों ने मासूमों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में उनको जमशेदपुर रेफर किया गया है। हालांकि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।