गर्भवती पत्नी की महीने भर पहले हुई मौत के बाद ससुरालवालों के इल्जाम से परेशान एक शख्स ने अपने बेटे के साथ ट्रेन से कटकर सुसाइड कर लिया। पिता-बेटा मंगलवार सुबह  घर से निकले थे। लेकिन फिर घर नहीं लौटे। पत्नी की मौत के बाद ससुरालवाले शादी पर हुआ खर्च वापस मांग रहे थे।

जमशेदपुर, झारखंड. महीनेभर पहले गर्भवती पत्नी की मौत के बाद से सदमे में चल रहे शख्स ने अपने बेटे के साथ ट्रेन से कटकर सुसाइड कर लिया। कहा जा रहा है कि महिला की मौत का जिम्मेदार पति को माना जा रहा था। ससुरालवाले शादी में हुआ खर्च वापस मांग रहे थे। इससे शख्स परेशान था। पिता-बेटा मंगलवार सुबह घर से निकले थे। लेकिन फिर घर नहीं लौटे। रात को गोविंदपुर थाना अंतर्गत खैरबानी रेलवे फाटक के पास रेलवे दोनों की लाशें मिलीं। दोनों धतकीडीह ए ब्लॉक के रहने वाले थे। मरने वालों की पहचान इंदल सोनकर और नैतिक सोनकर के रूप में की गई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पिता ने दो मासूमों के साथ कुएं में लगाई मौत की छलांग...
यह मामला रांची के ओरमांझी क्षेत्र के कुच्चू गांव का है। मृतक की पहचान 28 साल के सत्येंद्र महतो और उसके दो बच्चों चार साल के रितिक कुमार और दो साल के नीलेश कुमार के रूप में हुई। जांच में सामने आया है कि पारिवारिक विवाद के बाद पत्नी रेखा देवी सोमवार को अपने मायके चली गई थी। हालांकि उसका मायका एक किमी दूर ही है। बुधवार को घटना की उसे जानकारी मिली। रेखा देवी ने बताया कि 15 दिन पहले सत्येंद्र महतो ने उसे मायके से 5 हजार रुपए लाने को कहा था। रेखा और सत्येंद्र की 10 साल पहले शादी हुई थी। वो ठेले पर बर्फ बेचता था।