झारखंड विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में जमकर लोगों ने मतदान किया। वहीं शादी के जोड़े में दुल्हन प्रियंका ने अपने पति के साथ मतदान केंद्र पर पहुंचकर वोट डाला। पहले तो लोग उको देख हैरान हुए। लेकिन बाद में वहां मौजूद लोगों ने उनके इस कदम की बहुत तारीफ की।

हजारीबाग. झारखंड विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण की 17 सीटों पर गुरुवार को मतदान पूरा हुआ। जहां वोट डालने के लिए लोगों में काफी उत्साह देखा गया। मतदान केंद्रों पर लंबी-लंबी कतारे खूब देखनो को मिली। लोकतंत्र के इस पर्व में दूल्हा-दुल्हन ने भी हिस्सा लिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

शादी के जोड़े में वोट डालने पहुंचे दूल्हा-दुल्हन
हजारीबाग में शादी के बाद दुल्हन प्रियंका के साथ उनके पति भी मतदान केंद्र पहुंचे और उन्हें मतदान कराया। जब दोनों को शादी के जोड़े में वोट डालने के लिए पहुंचे तो पहले तो लोग उनको देख हैरान थे। लेकिन बाद में उन्होंने इस नवदंपति की काफी तारीफ की। इस उत्साह को देख ग्रामीण भी खुश नजर आए। इसके बाद दूल्हा अपनी दुल्हन को लेकर अपने घर के लिए रवाना हो गया।

पूरे परिवार के साथ धोनी ने किया मतदान
तीसरे चरण के चुनाव में झारखंड के 56 लाख वोटर्स ने 309 प्रत्याशियों की किस्मत तय कर दी है। इस चरण में करीब 17 सीटों पर करीब 62 % मतदान हुआ। बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने पूरे परिवार के साथ हटिया विधानसभा क्षेत्र में जवाहर विद्या मंदिर स्कूल के बूथ पर मतदान किया। इस दौरान धोनी के साथ उनकी पत्नी साक्षी और माता-पिता भी साथ थे।