झारखंड विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण की 17 सीटों पर गुरुवार को मतदान पूरा हुआ। जहां वोट डालने के लिए लोगों में काफी उत्साह देखा गया। इसी दौरान भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने पूरे परिवार के साथ मतदान किया।

रांची. झारखंड विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण की 17 सीटों पर गुरुवार को मतदान पूरा हुआ। जहां वोट डालने के लिए लोगों में काफी उत्साह देखा गया। इसी दौरान भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने पूरे परिवार के साथ मतदान किया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जहां से धोनी ने की पढ़ाई, उसी स्कूल में डाला वोट
बता दें कि धोनी अपनी पत्नी साक्षी और माता-पिता के साथ वोट डालने के लिए पहंचे थे। उन्होंने हटिया विधानसभा क्षेत्र में जवाहर विद्या मंदिर स्कूल के बूथ पर मतदान किया। बता दें कि माही ने जिस स्कूल में अपना वोट डाला, उन्होंने इसी स्कूल से अपनी पढ़ाई की है। परिसर के अंदर और बाहर उनके प्रशंसकों की भारी भीड़ जुट गई। इस दौरान धोनी के फैंस ने उनके साथ सेल्फी भी ली।

तीसरे चरण में इन दिग्गजों की साख दांव पर
तीसरे चरण के चुनाव कई दिग्गज चुनावी मैदान में आमने-सामने हैं। इस चुनावी रण में पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी, मंत्री सीपी सिंह, मंत्री नीरा यादव, मंत्री नीरा यादव, पूर्व आईपीएस लक्ष्मण सिंह और आजसू प्रमुख सुदेश महतो जैसे कई बड़े नाम शामिल हैं। तीसरे चरण के चुनाव में झारखंड के 56 लाख वोटर्स ने 309 प्रत्याशियों की किस्मत तय कर दी है। इस चरण में करीब 17 सीटों पर करीब 62 % मतदान हुआ।