कांग्रेस ने झारखंड में अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है, उससे कांग्रेस की राष्ट्रीय महामंत्री प्रियंका गांधी वाड्रा का नाम गायब है।

रांची: भाजपा ने राज्य विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची में प्रियंका गांधी वाड्रा का नाम न होने पर तंज कसते हुए कहा है कि यह साबित करता है कि कांग्रेस के प्रथम परिवार में खींचतान चरम पर है और कांग्रेस ने भी अंततः स्वीकार कर लिया है कि गांधी परिवार का जनता के बीच आकर्षण समाप्त हो गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने आज कहा कि कांग्रेस ने झारखंड में अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है, उससे कांग्रेस की राष्ट्रीय महामंत्री प्रियंका गांधी वाड्रा का नाम गायब है।

कांग्रेस पार्टी में आपसी खींचतान जारी

प्रतुल ने आरोप लगाया, “कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व भी समझता है कि रॉबर्ट वाड्रा के ऊपर जो मुकदमे चल रहे हैं, उनमें कानून का शिकंजा कसता जा रहा है। इसलिए उन्होंने अभी से प्रियंका गांधी वाड्रा से किनारा बनाना शुरू कर दिया है।” उन्होंने कहा कि इससे यह भी पता चलता है कि कांग्रेस पार्टी के प्रथम परिवार में आपसी खींचतान जारी है और गांधी परिवार में सब कुछ ठीक नहीं है।

प्रतुल ने कहा कि इससे यह स्पष्ट हो गया है कि प्रियंका गांधी वाड्रा का अब जनता के बीच में कोई जनाधार नहीं बचा है।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)