भारतीय जनता पार्टी के 45 वर्षीय स्थानीय नेता मोहन गुप्ता की गोली मार कर हत्या कर दी। यह घटना पलामू जिले के पिपरा बाजार में घटित हुई। जहां बदमाशों ने दिनदहाड़े गोली मारकर नेता की हत्या कर दी। वहीं, इस घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहे हैं।  

मेदिनीनगर.  पलामू जिले के पिपरा बाजार में शनिवार को बदमाशों ने दिन-दहाड़े भारतीय जनता पार्टी के 45 वर्षीय स्थानीय नेता मोहन गुप्ता की गोली मार कर हत्या कर दी। इस घटना की पुष्टि पलामू क्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक अमोल वेणुकर होमकर ने की। उन्होंने बताया कि मौके पर पुलिस दल पहुंच कर हमलावरों की तलाश में जुट गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमला करने वाले दो बाईक से आए थे और मोहन गुप्ता को सामने देखकर एके- 47 से ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी जिससे उनकी मौके पर ही मौत हुई गई। मोहन गुप्ता प्रखंड प्रमुख के पति थे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पांच चरणों में डाला जाएगा वोट 

पुलिस के अनुसार हमलावर घटना को अंजाम देकर फरार हो गए हैं लेकिन जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बताते चलें कि झारखंड में विधानसभा चुनाव की सरगर्मी तेज है। पांच चरणों में वोट डाले जाएंगे। हालांकि बीजेपी नेता की हत्या में राजनीतिक कनेक्शन है या नहीं अभी इस बारे में कुछ साफ नहीं हो पाया है।