चुनावी सभा को संबोधित करते हुए महतो ने कहा कि मिड डे मील का विस्तार झारखंड के मदरसों तक किया जाएगा। पार्टी प्रत्याशी हेमलता उरावं के पक्ष में लोगों से मतदान करने की अपील करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘ इस विधानसभा क्षेत्र में सिंचाई व्यवस्था को मजबूत करने के लिए हमारे पास कोयल नदी का पानी मांडर तक मोड़ने की योजना है।

मांडर. ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) पार्टी अध्यक्ष सुदेश महतो ने बुधवार को कहा कि उनके पास मांडर विधानसभा क्षेत्र में सिंचाई व्यवस्था को मजबूत करने की योजना है। इस क्षेत्र को झारखंड के सब्जी के कटोरे के रूप में भी जाना जाता है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यहां चुनावी सभा को संबोधित करते हुए महतो ने कहा कि मिड डे मील का विस्तार झारखंड के मदरसों तक किया जाएगा। पार्टी प्रत्याशी हेमलता उरावं के पक्ष में लोगों से मतदान करने की अपील करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘ इस विधानसभा क्षेत्र में सिंचाई व्यवस्था को मजबूत करने के लिए हमारे पास कोयल नदी का पानी मांडर तक मोड़ने की योजना है। मांडर से झारखंड ही नहीं बल्कि पड़ोसी पश्चिम बंगाल में भी सब्जियों की आपूर्ति की जाती है।’’

वेतन के अंतर को करेंगे कम
उप मुख्यमंत्री ने यह भी दावा किया कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आती है तो वह मदरसों और अन्य शिक्षण संस्थाओं के शिक्षकों के वेतन के अंतर का भुगतान सुनिश्चित करेंगे। आजसू पार्टी मौजूदा भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार की हिस्सा है लेकिन इस चुनाव में अकेले लड़ रही है। आजसू पार्टी ने 81 सदस्यीय विधानसभा में 53 सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं।

मांडर में 7 को मतदान
भाजपा ने पूर्व विधायक देव कुमार धान को यहां से अपना प्रत्याशी बनाया है। वही कांग्रेस- झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो)- राष्ट्रीय जनता दल (राजद) गठबंधन ने सन्नी टोप्पो को मैदान में उतारा है। झारखंड विधानसभा के लिए पांच चरणों में मतदान कराए जा रहे हैं। मांडर में सात दिसंबर को दूसरे चरण में मतदान होगा।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)