पिता के सम्मान में देश-विदेश में आज फादर्स डे मनाया जा रहा है। लेकिन झारखंड में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक कलयुगी पिता ने एक दिन पहले ही अपने 17 माह के मासूम बेटे को जमीन पर पटक-पटक कर उसको मार डाला। 

गोड्डा (झारखंड). पिता के सम्मान में देश-विदेश में आज फादर्स डे मनाया जा रहा है। लेकिन झारखंड में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक कलयुगी पिता ने एक दिन पहले ही अपने 17 माह के मासूम बेटे को जमीन पर पटक-पटक कर उसको मार डाला।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

 पिता ने बेटे को जमीन पर पटक-पटककर मार डाला
दरअसल, यह खौफनाक वारदात फादर्स डे की पूर्व संध्या यानि शनिवार के दिन गोड्डा थाने क्षेत्र के पहापुर गांव में हुई। जब मासूम बच्चे रितेश ने अपने पिता दाउद मालतो से एक चॉकलेट मांगी तो शराब के नशे में धुत्त बाप ने बेटे को मौत के घाट उतार दिया।

बच्चे ने जिद की तो बाप ने उसको मार डाला
आसपास के लोगों ने बताया कि आरोपी शाम को बाजार जा रहा था, इसी दौरान बेटे ने कहा पापा मेरे लिए चॉकलेट लेते आना। लेकिन पिता टॉफी लाना भूल गया तो बच्चा रोने लगा और जिद करने लगा। बस इसी बात पर कलयुगी बाप गुस्से में आकर बेटे को उठा कर इस तरह बार-बार जमीन में पटका की उसकी जान ही चली गई। रविवार सुबह सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया है।