झारंखड में चार नाबालिग लड़कियों के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। वह संक्रांति का मेला देखकर वापस अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान 7 लड़की ने बीच रास्ते में हैवानियत को अंजाम दिया।

खूंटी (झारखंड). रेप करने वाले दरिंदों को लगता है अब मौत का भी खौफ नहीं है। जहां निर्भया के 4 दोषियों को कोर्ट ने फांसी की सजा सुना दी है। लेकन इसके बाद भी झारंखड में चार नाबालिग लड़कियों के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

 मेला देखकर घर लौट रही थीं और...
दरअसल, हैवानियत की यह शर्मनाक घटना खूंटी जिले के हादूतामी गांव में बुधवार शाम को हुई है। जानाकी के मुताबिक, छह बच्चियां मकर संक्रांति का रंगरोड़ी मेला देखने गई थीं। लौटते समय उनको रात हो गई थी। इसी दौरान बीच रास्ते में छह से सात लड़कों ने उनको देखा और उनको अकेला देख पकड़ लिया। इनमें से 2 लड़कियां किसी तरह वहां से भागने में कामयाब रहीं। जबकि आरोपियों ने चार को एक सुनसान जगह ले जाकर गैंगरेप किया।

बच्चियों की बात सुनकर हैरान हो गए गांववाले...
आरोपियों के चंगुल से भागकर गईं दो लड़कियों ने गांव पहुंचकर उनके परिजनों को रोते हुए घटना की पूरी जानकारी दी। इसके बाद गांव के कुछ लोग घटना स्थल पहुंचे और उन्होंने लड़कियों को छुड़ाया। फिर गांववालों ने पुलिस को इस मामले की सूचना दी। इस घटना को अंजाम देने वाले 6 दरिंदों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जहां उनसे सख्ती से पूछताछ की जा रही है।

लड़कियों ने बताई आपबीती...
पुलिस को पीड़िताओं ने बताया कि वह मेले से लौट रहीं थी। इसी बीच तीन मोटरसाइकिल पर 6 लड़के आए और उनके साथ छेड़छाड़ करने लगे। जब हमने इसका विरोध किया तो वह हमको जबरन उठाकर एक मकान में ले गए। जहां उन्होंने बारी-बारी से हमारा रेप किया। बच्चियों ने बताया, इन लड़कों में एक लड़का तो हमारे स्कूल में ही पढ़ता है।