लॉकडाउन के चलते अब देश कई हिस्सों से रोज अपराध की खबरें आने लगी हैं। ऐसी ही एक मानवता को शर्मसार कर देने वाली घिनौनी घटना झारखंड से सामने आई है। जहां एक अधेड़ हैवान ने एक नाबालिग बच्ची के साथ बलात्कार किया।

गुमला (झारखंड). दरिंदगी की यह घटना गुमला जिले के भरनो ब्लॉक में शुक्रवार शाम को हुई, जहां पर 50 वर्षीय आरोपी ने अपने ही गांव की एक बच्ची के साथ हैवानियत की। आरोपी सात बच्चों का पिता है, बच्ची का मेडिकल कराने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

लॉकाडाउन का फायदा उठाकर किया रेप
बता दें कि पीड़िता घर में अकेली थी, इसी का फायद उठाकर आरोपी ने घटना को अंजाम दिया। बच्ची की मां की पहले ही मौत हो चुकी है और पिता लॉकडाउन के चलते रांची में फंसा हुआ है। बच्ची घर में अकेली रहती है, लेकिन सोने के लिए वो पड़ोसी के घर जाती थी।

पीड़िता ने सुनाई आपबीती
बच्ची ने बताया कि मैं शाम में खाना बन रही थी, इसी दौरान आरोपी सब्जी लेने के बहाने घर आया और जबरदस्ती करने लगा। जब मैं शोर मचाने लगी तो मुझे जान से मारने की धमकी देकर गंदा काम किया। बच्ची रोते हुए पड़ोसी महिला के पास आई और आपबीती बताई।