झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जान से मारने की धमकी मिली। धमकी देने वाले ने ई-मेल के जरिए सीएम को नसीहत देते हुए लिखा है कि 'सीएम सुधर जाओ, वरना जान से मार दिए ज जाओगे'। पूरे मामले की तफ्तीश के लिए स्‍पेशल इनवेस्टिगेशन टीम बनाई गई है। 

रांची. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जान से मारने की धमकी मिली। यह धमकी एक मेल के जरिए दी गई है, इसके बाद से पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया है। सीएम की सुरक्षा चाक चौबंद कर दी गई है। वहीं मामली की जाचं सीआईडी कर रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सुधर जाओ, नहीं तो मार दिए जाओगे
बता दें कि धमकी देने वाले ने मेल में सीएम को नसीहत देते हुए लिखा है कि 'सीएम सुधर जाओ, वरना जान से मार दिए ज जाओगे'। पूरे मामले की तफ्तीश के लिए स्‍पेशल इनवेस्टिगेशन टीम बनाई गई है। प्रदेश की साइबर टीम मेल भेजने वाले का पता लगाने में जुट गई है, आईपी एड्रेस के जरिए आरोपी की पहचान की जा रही है। साथ ही अपराधियों की तुरंत गिरफ्तारी का आदेश दे दिया गया है।

आरोपी का पता सीआईडी और पुलिस लगा रही
इस मामले पर जेएमएम के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज पांडे का कहना है कि सीएम हेमंत सोरोन की छबि ऐसी है कि प्रदेश की सभी राजनीतिक पर्टियों के लोग उनका सम्मान करते हैं। इसलिए उन्होंने यह धमकी किसी भी किसी भी राजनीतिक दल से साफ इनकार किया है। इसके पीछे कौन है, उसका सीआईडी और प्रदेश की पुलिस लगा रही है।

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को भी मिल चुकी है धमकी
दरअसल, पहले झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को भी इसी तरह की जाने से मारने की धमकी ई मेल के जरिए मिली थी। उस दौरैन इस मामले में उत्तराखंड से एक नक्सली की गिरफ्तार किया था