भंडरा प्रखंड के बंडागांई के रहने वाले संदीप उरांव (Sandeep Oraon) ने एख साथ दो लड़कियों से एक ही मंडप पर शादी की। संदीप पहले कुसुम के साथ कई सालों से लिव-इन रिलेशन में रह रहा था। उन दोनों का एक बेटा भी है।

लोहरदगा. झारखंड में एक अनोखी शादी का मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने एख ही मंडप दो लड़कियों से शादी की। बड़ी बात ये है कि दूल्हे का पहले से एख बेटा भी है। दरअसल मामला झारखंड के लोहरदगा जिले का है। यहां के भंडरा प्रखंड के बंडागांई के रहने वाले संदीप उरांव (Sandeep Oraon) ने एख साथ दो लड़कियों से एक ही मंडप पर शादी की। संदीप का दोनों लड़कियों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। संदीप एक लड़की के साथ पहले से लीव इन रिलेशन में था जबकि दूसरी लड़की से उसका एक साल पहले से ही प्रेम प्रसंग चल रहा था। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्या है मामला
संदीप पहले कुसुम के साथ कई सालों से लिव-इन रिलेशन में रह रहा था। उन दोनों का एक बेटा भी है। संदीप मजदूरी करता है। एक साल पहले जब उसे पश्चिम बंगाल में ईंट के भट्टे में काम मिला तो उसका अफेयर स्वाति कुमारी से भी हो गया स्वाति भी वहां कहा करती थी। स्वाति और कुसुम दोनों ही झारखंड की रहने वाली हैं। स्वाति और संदीप का अफेयर करीब एक साल तक चला। जब इस मामले की जानकारी दोनों के परिजनों को हुई तो उन्होंने शादी करवाने से इंकार कर दिया। लेकिन संदीप दोनों ही लड़कियों से शादी करने की जिद करता रहा।

दोनों से शादी करना चाहता था युवक
जब इस शादी के लिए दोनों फैमली तैयार नहीं हुई तो संदीप अपनी बात को लेकर पंचायत में पहुंचा। उसने कहा कि वह दोनों लड़कियों से शादी करना चाहता। काफी बहस के बाद पंचायत ने इस शादी के लिए सहमति दे दी। इसके बाद संदीप ने पूरे गांव और पंचायत के सामने दोनों लड़कियों की मांग भरकर शादी की। इस शादी में जहां गांव वाले और पंचायत के सदस्य शामिल हुए वहीं, बड़ी बात ये है संदीप की शादी में उसका बेटा भी बाराती बना। संदीप ने कहा कि उसे दोनों लड़कियों से प्यार है और वो किसी को भी नहीं छोड़ सकता है।

शादी की हो रही है चर्चा
संदीप ने दोनों लड़कियों के साथ सामाजिक रीति रिवाज अनुसार शादी। अब इस शादी की चर्चा हर जगह हो रही है। हालांकि ये कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले छत्तीसगढ़ में भी एक ऐसा मामला आया था। जब एक दूल्हे ने एक साथ दो लड़कियों के साथ शादी की थी।

इसे भी पढ़ें- इस बहादुर पायलट ने बचाई 185 यात्रियों की जिंदगी, दिखने में बेहद स्टाइलिश अब बहादुरी की हो रही है तारीफ