झारखंड के खूंटी जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक आईएएस अधिकारी पर  छेड़खानी की कोशिश करने का आरोप लगा है। इतना ही नहीं डीसी कार्यालय में इंटर्नशिप करने आई लड़की ने एसडीएम सैयद रियाज अहमद पर छेड़खानी (सेक्सुअल हैरेसमेंट) के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। 


खूंटी. झारखंड आईएएस अधिकारी पर छेड़खानी की कोशिश करने का आरोप लगा है। यह आरोप राजधानी रांची से सटे खूंटी जिले के एसडीएम सैयद रियाज अहमद पर डीसी कार्यालय में इंटर्नशिप करने आई लड़की ने छेड़खानी (सेक्सुअल हैरेसमेंट) का आरोप लगा महिला थाने में मामला दर्ज कराया है। लड़की ने उनपर आरोप लगाया कि उन्होंने पार्टी में किस करने की कोशिश की। मामला दर्ज होने के बाद खूंटी पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जानिए क्या है मामला
बता दें कि मामला एक जुलाई का है। सेक्सुअल हैरेसमेंट का मामला दर्ज कराने वाली पीड़िता खूंटी के बाहर की रहने वाली है। वो आईआईटी की छात्रा है और इंटर्नशिप के लिए खूंटी आयी थी। घटना बीते एक जुलाई की है। रात में एसडीएम ने पार्टी के बहाने महिला को बुलाया उससेे अश्लील बातें की और छेड़छाड़ का प्रयास किया। इसके बाद किसी तरह महिला वहां से बचकर निकली और महिला थाना में शिकायत की.
2021 में खूंटी एसडीएम का पदभार लिया। 

जानिए खूंटी एडीएम के बारे में 
- मूल रूप से नागपुर के रहने वाले हैं रियाज
- 2015 में लिया था जामिया की आइएसएस कआकदमी में प्रवेश लिया था
- 2016 में प्री और मेंन्स तो पास कर लिया पर इंटरव्यू में निराशा हाथ आई। 
- 2017 में चौथे अटेंप्ट में प्री पास करने के बाद मेंस क्लीअर नहीं हुआ।
- 2018 में यूपीएससी में 261वीं रैंक हासिल कर बने आइएएस।

क्या कहते हैं एसपी
खूंटी एसपी अमन कुमार ने कहा- डीसी कार्यालय में इंटर्नशिन करने आई आईआईटी की छात्रा ने खूंटी के एसडीएम रियाज अहमद पर सैक्सूअल हरासमेंट का मामला दर्ज कराया है। एसडीएम को हिरासत में ले लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। लड़की के बयान ले लिए गए हैं।


यह भी पढ़ें-छत्तीसगढ़ में में 52 साल की महिला से रेप के बाद मर्डर, प्राइवेट पार्ट के साथ बर्बरता-तोड़ डाली गले की हड्डियां