झारखंड के लोहरदगा जिल से सनसनीखेज खबर सामने आई है। जहां एक पुलिस जवान ने खुद को गोली मार कर खुदकुशी कर ली। सिपाही का शव पुलिस लाइन के कमरे में खून से लथपथ हालत में मिला।

लोहरदगा (झारखंड). झारखंड के लोहरदगा जिले से एक बड़ी घटना सामने आई है। यहां एक पुलिस कर्मी ने सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मार आत्महत्या कर ली है। उसने अपने सिर पर गोली मारी। शव के पास ही सर्विस रिवाल्वर पड़ा मिला। पुलिस कर्मी के आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। घटना जिले के सदर थाना क्षेत्र के पुरानी पुलिस लाइन का है। 12 अगस्त की रात पुलिस कर्मी आशुतोष कुमार ने पुरानी पुलिस लाइन स्थित अपने कमरे में खुद को गोली मारी। सूचना पर सदर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जवान के आत्महत्या करने के कारणों का पता अभी नहीं चल पाया है। पुलिस ने उनके परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। मृतक जवान बिहार के भोजपुर जिले का रहने वाला था। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पीपी का बॉर्डिगार्ड था मृतक पुलिस कर्मी
मृत पुलिस कर्मी आशुतोष कुमार 2005 बैच का सिपाही था। वह मूल रुप से बिहार के भोजपुर जिला के अगीआंव का रहने वाला था। लोहरदगा में वह लोहरदगा कोर्ट के पीपी का बॉर्डीगार्ड था। घटना के बाद पुरानी पुलिस लाइन में अफरा तफरी मच गई। पुलिस कमरे का दरवाजा तोड़ भीतर घुसी तो पुलिस कर्मी खून से लथपथ मिला। पास ही में पिस्तौल पड़ी हुई थी। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। पुलिस कर्मी ने पारिवारिक विवाद या किसी और कारण से आत्महत्या की इसकी जांच भी की जा रही है। 

पुलिस ने फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को बुलाया 
पुलिस ने फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को मामले की जांच के लिए बुलाया। पिस्तौल समेत अन्य का प्रिंगर प्रिंट लेने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। पुलिस कर्मी के परिजन भी मौके पर पहुंच गए हैं। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को उसके पैतृक गांव ले जाएंगे। परिजन आशुतोष कुमार के आत्महत्या करने से सदमें में है। पोस्टमार्टम के पुलिस लाइन में मृत जवान को सलामी दी जाएगी।

यह भी पढ़े- आजादी के कुछ दिन पहले राजस्थान में माहौल बिगाड़ने की कोशिश, समुदाय विशेष के युवक ने फाड़ा झंडा, पुलिस ने पकड़ा