सरायकेला में बाइक चोरी करने के शक में एक युवक को भीड़ ने खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा।

झारखंड़/जमशेदपुर. सरायकेला में बाइक चोरी करने के शक में एक युवक को भीड़ ने खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा। युवक की शनिवार को जेल में मौत हो गई। जांच में पता चला है कि भीड़ ने पिटाई के दौरान युवक से जय श्रीराम के नारे भी लगवाए थे। इस दौरान पुलिस की भी बर्बरता सामने आई है। पुलिस ने खून से लथपथ युवक को बिना इलाज जेल में डाल दिया था, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। मामला 17 जून का है। पिटाई का वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। मामले की गंभीरता से जांच करने पर पता चला कि भीड़ के साथ पुलिस ने भी बर्बरता दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। पुलिस ने मुख्य आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। मृतक का नाम तबरेज अंसारी उम्र 24 बताया जा रहा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred