28 संक्रमित शवों का अंतिम संस्कार घाघरा में सामूहिक चिता सजाकर किया गया। यह एक दिन में अबतक का रिकॉर्ड है। इससे पहले कभी भी एक दिन में इतने अधिक शवों का अंतिम संस्कार नहीं हुआ था।  

रांची (Jharkhand) । कोरोना संक्रमण बढ़ता ही जा रहा है। उसी रफ्तार से मौतें भी हो रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रांची में रोजाना मौत का नया रिकॉर्ड बन रहा है। बात अगर सिर्फ मंगलवार की करें तो रांची के श्मशान-कब्रिस्तान में 75 शवों का अंतिम संस्कार किया गया। इनमें 32 कोरोना संक्रमितों के शव थे। इसमें 2-2 संक्रमित शवों को रातू रोड और कांटाटोली कब्रिस्तान में दफन किया गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

एक साथ नहीं जले थे 28 शव
28 संक्रमित शवों का अंतिम संस्कार घाघरा में सामूहिक चिता सजाकर किया गया। यह एक दिन में अबतक का रिकॉर्ड है। इससे पहले कभी भी एक दिन में इतने अधिक शवों का अंतिम संस्कार नहीं हुआ था। 

ऑक्सीजन सप्लायरों को सख्त निर्देश
रांची उपायुक्त ने ऑक्सीजन सप्लायरों के साथ हुई मीटिंग में निर्देश दिया कि ऑक्सीजन की सप्लाइ दूसरे प्रदेश में न हो इसका विशेष ख्याल रखा जाए। बता दें कि इस समय रांची में 30 टन ऑक्सीजन की सप्लाई की जा रही है। जबकि प्रतिदिन 70 टन ऑक्सीजन की जरूरत है। रांची उपायुक्त ने कहा है कि झारखंड में 3 लिक्विड ऑक्सीजन सप्लाई के प्लांट हैं।