झारखंड के गढ़वा की रहने वाली इस लड़की के साथ उसके ही दोस्त ने दगा दिया। प्यार के बहाने उसे ऐसा जख्म दिया कि वो जिंदगीभर नहीं भरेगा।

गढ़वा, झारखंड. यहां एक नाबालिग के साथ उसके ही दोस्त ने धोखा कर दिया। उसने प्यार का झांसा देकर ऐसा जख्म दिया, जो शायद जिंदगीभर नहीं भरेगा। पीड़िता जब पुलिस के पास शिकायत लेकर पहुंची, तब वहां भी उसकी फरियाद नहीं सुनी गई। पुलिस को लड़की की बात पर यकीन नहीं हुआ। आखिरकार लड़की को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी(CWC) में अपनी शिकायत लेकर जाना पड़ा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


4 दिनों तक कैद करके किया रेप...
पीड़िता ने बताया कि 22 जनवरी को उसके दोस्त ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर उसका अपहरण कर लिया था। यह रंका थानाक्षेत्र के एक गांव से जुड़ा मामला है। लड़की के मुताबिक, उसे 4 दिनों तक पलामू में कहीं बंद करके रखा गया था। वहां उसके साथ रेप किया गया। विरोध करने पर पीटा तक गया। इसके बाद 26 जनवरी को उसे गांव लाकर छोड़ दिया गया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि जब वो अपनी शिकायत लेकर थाने पहुंची, तो पुलिस ने उसकी बात पर भरोसा नहीं किया। बल्कि उसे अपने एरिया का मामला न होकर चैनपुर थाने भेज दिया। वहां भी उसकी बात नहीं सुनी गई। उसे वहां से भी भगा दिया गया।

लड़की ने बताया कि जब उसकी पुलिस ने शिकायत नहीं सुनी, तब वो चाइल्ड वेलफेयर कमेटी(CWC) के पास पहुंची। CWC ने डीएसपी को मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की अनुशंसा की है। इस बारे में गढ़वा डीएसपी बहामन टुट्टी ने कहा कि CWC से यह मामला उन तक पहुंचा है। पुलिस मामले की जांच कराएगी।