10 मई को यानी आज पूरी दुनिया में मदर्स डे मनाया जा रहा है। मां अपनी जान पर खेलकर भी अपने बच्चों की जिंदगी बचाती हैं। लेकिन, झारखंड में आज के दिन ममता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामना आया है। जहां एक कलयुगी मां ने अपने बेटे की हत्या कर दी। 

रांची. 10 मई को यानी आज पूरी दुनिया में मदर्स डे मनाया जा रहा है। मां अपनी जान पर खेलकर भी अपने बच्चों की जिंदगी बचाती हैं। लेकिन, झारखंड में आज के दिन ममता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामना आया है। जहां एक कलयुगी मां ने अपने बेटे की हत्या कर दी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

एक झटके में चार साल के बेटे की काट दी गर्दन
दरअसल, यह खौफनाक मामला जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में रविवार के दिन सामने आई। जहां एक महिला ने अपने पति से विवाद के दौरान अपने चार साल के बेटे की धारदार हथियार से गला काटकर मौत के घाट उतार दिया। वहीं इस हमले में पति भी घायल हो गया।

मां ने सोते में ही बेटे को उतार दिया मौत के घाट 
जानकारी के मुताबिक, पति लुकास गुड़िया और उसकी पत्नी सुषमा गुड़िया के बीच शनिवार रात घरेलू विवाद हुआ था। जहां दोनों के बीच इतना विवाद बढ़ गया कि दोनों में मारपीट तक हो गई। आधी रात के बाद दंपती अलग-अलग कमरे में सोने के लिए चले गए। अचानक सुबह 5 बजे महिला ने उठकर अपने बेटे अमित की हत्या कर दी। जब बेटे को बचाने के लिए महिला का पति आया तो इस दौरान उसने युवक पर भी हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

पति से बदला लेने चाहती थी पत्नी
वहीं कुछ लोगों का कहना कि कुछ दिन पहले लुकास गुड़िया ने शराब के नशे में पत्नी के साथ मारपीट की थी। जिसके चलते महिला पति से बदला लेना चाहती थी, जिसके चलते दोनों के बीच आए दिन विवाद होता रहता था। लेकिन वह इतना खौफनाक कदम उठा लेगी, यह किसी ने नहीं सोचा था। मामले की जानकारी लगते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला हिरासत में ले लिया है।