यह दिल दहलाने वाला मामला झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा कस्बे का है। यहां एक जवान बेटा अपनी 55 साल की मां के लिए शैतान साबित हुआ। उसने आधी रात मां के के साथ ऐसी घटना को अंजाम दिया, जिस देखकर लोगों के होश उड़ गए।

चाईबासा. मामूली बात पर एक जवान बेटा अपनी मां से इस कदर गुस्सा हुआ कि आधी रात घर में कोहराम मचा दिया। घटना कराईकेला थाना क्षेत्र के काउमाईल की है। यहां रहने वालीं 55 साल की बुधनी सुंडी की उसके ही बड़े बेटे रांदो ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। मां की जान लेने के बाद बेटे ने खुद भी अपना गला रेतने की कोशिश की। लेकिन मौके पर पहुंचे पिता ने उसे ऐसा करने से रोक लिया। घटना बुधवार तड़के करीब 3 बजे की बताई जाती है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

रोटी नहीं मिलने से शैतान बन गया..
आरोपी रांदो ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि उसकी पत्नी मायके गई थी। मंगलवार रात उसने अपनी मां से खाना मांगा। मां ने खाना न बना होने की बात कहकर उसे मना कर दिया। बेटे के कहने के बावजूद मां ने खाना नहीं बनाया। बेटे को गुस्सा आ गया। हालांकि उस वक्त वो चुप बना रहा। इस बीच मां अपने कमरे में सोने चली गई। देर रात आरोपी उठा और मां के पास पहुंचा। उसके हाथ में धारदार हथियार था। मां गहरी नींद में थी। आरोपी ने मां की गर्दन पर दनादन वार कर दिए। मां की वहीं मौत हो गई। 

फिर अपने गला रेतने की कोशिश..
मां की हत्या के बाद आरोपी बौखला गया। उसने उसी हथियार से अपना गला रेतने की कोशिश की। हालांकि अपनी पत्नी की चीख सुनकर राधिया वहां पहुंच गया। उसने बेटे को सुसाइड करने से रोक लिया। राधिया ने इसकी जानकारी गांववालों को दी। इसके बाद पुलिस को कॉल किया गया। हैरानी की बात यह है कि घटना की जानकारी मिलने के बावजूद पुलिस घटनास्थल पर नहीं पहुंच सकी। भारी बारिश के चलते पुलिस के लिए वहां पहुंचना मुश्किल हो रहा था। पुलिस ने घटनास्थल से करीब 10 किमी दूर पोंगड़ा नदी के पास शव पहुंचाने को कहा। पुलिस ने आरोपी को भी पकड़कर साथ लाने को बोला। आखरिकार गांववाले ही शव और आरोपी को लेकर पुलिस के पास पहुंचे।