कोरोना के कहर की दहशत के बीच झारखंड में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक युवक ने अपनी मां की इज्जत बचाने के लिए अपने चाचा की हत्या कर दी।

गुमला (झारखंड). कोरोना के कहर की दहशत के बीच झारखंड में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक युवक ने अपनी मां की इज्जत बचाने के लिए अपने चाचा की हत्या कर दी।

मृतक के शव के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार
दरअसल, यह दर्दनाक वारदात रविवार रात गुमला जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में देखने को मिली। घटना के बाद सोमवार सुबह पुलिस ने पहुंच कर युवक के शव को बरामद किया। मृतक की पहचान 45 वर्षीय ऐरिनियुस कुजूर के रूप में की गई है। वहीं हत्या करने वाले युवक 20 वर्षीय धुर्व कुजूर को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

इस वजह से भतीजे ने चाचा को उतारा मौत के घाट
आरोपी की मां ने पुलिस को बताया-उसके पति पांच भाई थे। जिसमें एक की मौत हो चुकी है। रात को मेरा देवर ऐरिनियुस कुजूर शराब के नशे में आया और मेरे साथ छेड़छाड़ करने लगा। मेरे बेटे ने अपने चाचा को समझाया लेकिन, वह नहीं माना और गंदी हरकतें करने लगा। इसी दौरान दोनों में मारपीट शुरु हो गई। फिर बेटे धुर्व ने लकड़ी से ऐरिनियुस के सिर पर दे मारा। जहां उसकी मौके पर मौत हो गई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred