कोई जहरीली चीज खाने के बाद हुई थी बकरी की मौत। लोगों ने उसी बकरी का मीट पकाकर खाया था। कई लोग बीमार। 

रांची. किसी मरे हुए जानवर को उठाकर उसका मीट खाने से पहले जरा सोच लें! क्या पता, वो जानवर किस बीमारी से मरा हो या किसी हादसे का शिकार बना हो। ऐसा ही एक मामला झारखंड के गुमला जिले में सामने आया है। यहां बीमारी से मरी हुई बकरी का मीट खाने के बाद 10 लोगों की तबीयत बिगड़ गई। इनमें से एक शख्स की मौत हो गई, जबकि 9 का इलाज चल रहा है। इनमें तीन की हालत गंभीर है। बताया जा रहा है कि बकरी की मौत कोई जहरीली चीज खाने से हुई थी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पुलिस के अनुसार, चपका कथारटोली गांव के कुछ लोगों ने बुधवार रात एक बकरी को पकाकर खाया था। जहरीले मटन के सेवन के बाद 10 से ज्यादा ग्रामीणों को उल्टी होने लगीं। उन्हें फौरन अस्पताल ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान 65 वर्षीय जेठू उरांव की मृत्यु हो गई।