झारखंड के पलामू जिले में एक 22 वर्षीय महिला की उसके पति के सामने ही 6 लोगों द्वारा गैंगरेप करने के मामले में अब प्रदेश में राजनीति गरमाने लगी है। विपक्ष ने सरकार को घेरा है। कहा- झारखंड के लोगों का शर्म सिर से झुक गया।

पलामू (झारखंड). झारखंड के पलामू जिले में रूठ कर माइके जा रही 22 साल की युवति से 6 लेागों ने उसके पति के सामने दुष्कर्म किया। पुलिस ने इस मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। । जिले के पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार खुद सतबरवा थाना में कैंप कर रहे हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि एसपी ने ही की है। विवाहिता के साथ सामूहिक बलात्कार को लेकर राज्यभर में आक्रोश है, तो वहीं झारखंड में इसे लेकर विपक्ष ने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए सरकार को घेरा है। झारखंड में विपक्ष में बैठी भारतीय जनता राज्य की किसी घटना पर सरकार को घेरने से नहीं चुक रही है। चाहे अंकिता हत्याकांड हो या आदिवासी युवति को मार कर पेड़ में लटकाने का मामला हो। राज्य में विपक्ष जोर-शोर के साथ सरकार से सवल पूछती है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पूर्व मुख्यमंत्री बोले- शर्म से झुक गया झारखंड के लोगों का सिर
बीजेपी विधायक दल के नेता और प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर के माध्यम से राज्य की हेमंत सरकार पर तीखा निशाना साधा है। बाबूलाल मरांडी ने लिखा है कि "पलामू में पति के सामने महिला से छह लोगों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म की घटना से झारखण्ड के लोगों का सिर शर्म से एक बार फिर झुक गया है। भ्रष्ट हेमंत सरकार की एक हज़ार दिन के विनाशकारी उपलब्धि में एक यह मामला भी जुड़ जायेगा। गौरतलब है कि इससे पहले भी महिला अपराध को लेकर बाबूलाल मरांडी ने झारखंड सरकार पर हमला बोला था। कहा था कि अपराधियों पर काबू पाने में सरकार विफल रही है।" 

राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने कहा- सरकार सिर्फ राज्य को को लूटने में मस्त है
झारखंड बीजेपी अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने भी पलामू गैंगरेप मामले में राज्य की हेमंत सरकार की आलोचना की है। दीपक प्रकाश ने अपने ऑफिशियल ट्विटर पर लिखा है कि "पलामू में पति के सामने महिला से छह लोगों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म की घटना पूरे झारखंड को शर्मसार करने वाला है। भ्रष्ट हेमंत सरकार सिर्फ राज्य को लूटने में मस्त हैं, मुख्यमंत्री सिर्फ अखबारों में बड़ी-बड़ी डींगे हांकने में व्यस्त हैं। राज्य सरकार अविलंब अपराधियों को गिरफ्तार करे।"

रघुवर दास ने कहा- राज्य में बलात्कारियों की हिम्मत बढ़ गई है
प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने भी पलामू गैंगरेप को लेकर हेमंत सरकार को कठघरे में खड़ा किया है। रघुवर दास ने अपने ऑफिशियल ट्विटर पर लिखा है कि "हेमंत सरकार के शासन में बलात्कारियों की हिम्मत काफी बढ़ गई है। झारखंड में हर दिन महिलाओं की आबरू लूटी जा रही है और हेमंत सरकार अपने गाल बजाने में व्यस्त है। इस बेशर्म और बेपरवाह सरकार को जनता सबक सिखाएगी।"

यह है मामला
पलामू जिला के सतबरवा इलाके में 6 अपराधियों ने एक विवाहिता को अगवा कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। यही नहीं, अपराधियों ने पीड़िता के पति और उसके एक रिश्तेदार के साथ मारपीट भी की। उनकी बाइक और मोबाइल भी छीन लिया। 6 में से 2 आरोपियों को ग्रामीणों ने घटना के तुरंत बाद ही पकड़ लिया था। बाकी 4 अपराधियों को पुलिस ने बाद में गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़े- बिहार का शॉकिंग मामलाः पत्नी की हत्या कर रात भर शव के पास बैठा रहा पति, हैरान करने वाली है वजह