झारखंड में एक अधजली महिला की लाश मिलने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। महिला गर्भवती थी। वॉटसऐप पर फोटो वायरल करने के बाद उसकी पहचान हो सकी। महिला ने लवमैरिज की थी।

खूंटी, झारखंड. यहां कालामाटी के तिरिल टोली के समीप 33 वर्षीय गर्भवती महिला की अधजली लाश मिलने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। महिला गर्भवती थी। आशंका है कि रेप के बाद उसकी हत्या करके लाश को जलाया गया। हालांकि अभी विस्तृत रिपोर्ट का इंतजार है। लाश मिलने के बाद पुलिस ने वॉट्सऐप पर फोटो वायरल किया। इसके बाद महिला की पहचान विनीता तिर्की उर्फ अंजलि के रूप मे हुई। मूलरूप से सिमडेगा के सलगापुर की रहने वाली विनीता पिछले कई सालों से रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र के महावीर नगर में मुंसिफ खान नामक शख्स के साथ रह रही थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि विनीता और मुंसिफ ने लव मैरिज की थी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बुधवार से गायब थी महिला, लेकिन प्रेमी बेफिक्र बना रहा
पुलिस ने मुंसिफ खान को हिरासत में लिया है। मुंसिफ ने बताया कि विनीता बुधवार से गायब थी। हालांकि उसने पुलिस को इसकी कोई सूचना नहीं दी। फुदी पंचायत के मुखिया हेरमन टोप्पो ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब 9 बजे कुछ लोग अपने खेतों की ओर जा रहे थे, तभी उन्हें लाश दिखाई दी। एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि हत्या कहीं और की गई। फिर लाश को यहां लाकर फेंका गया। पहचान मिटाने लाश को प्लास्टिक में लपेटकर जला दिया गया था। महिला के दो बच्चे भी हैं। लोगों ने कहा कि अधजली लाश देखकर हैदराबाद गैंग रेप और मर्डर की घटना याद आ गई। हालांकि पुलिस अभी इस बारे में कुछ नहीं कह रही है। पुलिस ने बताया कि मुंसिफ पुरानी गाड़ियों की खरीद-फरोख्त करता था।