झारखंड में एक शर्मनाक मामला सामने आया है। जहां एक अस्पताल में एक महिला के साथ लोगों ने रेप जैसी घिनौनी घटना को अंजाम दिया। हालांकि पुलिस ने आरोपियों को घटना के 10 दिन बाद हिरासत में ले लिया गया।

जमशेदपुर. झारखंड में एक शर्मनाक मामला सामने आया है। जहां एक अस्पताल में एक महिला के साथ लोगों ने रेप जैसी घिनौनी घटना को अंजाम दिया। हालांकि पुलिस ने आरोपियों को घटना के 10 दिन बाद हिरासत में ले लिया गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

 महिला मरीज के साथ चाकू की नोक पर किया रेप
दरअसल. यह मामला जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में 5 मार्च को सामने आया था। जहां हॉस्पिटल के चौथी मंजिल पर महिला मरीज के साथ चाकू की नोक पर रेप किया था। इतना ही नहीं घटना के वक्त वार्ड में दो अन्य लोग भी मौजूद थे, जिनके सामने यह दुष्कर्म किया गया।

आरोपी की शर्मनाक घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद 
एसएसपी अनूप बिरथरे ने बताया कि रेप करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। पीड़िता ने पुलिस को बताया था कि वह आधी रात को अचानक अस्पाताल में घुसा था। जहां उसने जान से मारने की धमकी देकर बलात्कार किया। हालांकि आरोपी यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। इसके बाद जब मामला मीडिया में पहंचा तो स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के आदेश पर पुलिस ने एक स्पेशल टीम बनाकर आरोपी को पकड़ा।